Friday, June 25, 2010

आगरा में हुआ कोहिनूर ए ताज 2010 | AGRA HINDI NEWS

25\06\2010 AGRA HINDI NEWS
दिलकश अदा ओर विंदास अंदाज मे जब प्रतिभागी माडल्स रेंप पर जलवा बिखेरने उतरी तो पूरा माहौल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा | रंगबिरंगे परिधानों में सजी बालाओं ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक चाहकर भी सीट नंही छोड़ सके | रंगबिरंगी रोशनी और  तेज ध्वनि मे बजते संगीत के बीच एक के बाद एक माडल्स अपने हुस्न और हुनर के जलबे बिखेर रही थी |
गुरुवार को ब्लास्टर ग्रुप द्वारा सजी कोहिनूर ए ताज 2010 की सुनहरी शाम सूरसदन में आयोजित की गई | पहले चरण में हुय डांस काम्पटीशन में बच्चों ने समां बांध दिया | हाथ मे तिरंगा लहराय नन्हे कृष्ण की माँ तुझे सलाम गीत पर की गई मनमोहक न्रत्य भी शानदार था | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष तनवीर जफ़र अली व् उनकी बेगम अरीवा तनवीर का ग्रुप की निदेशिका चंचल ने स्वागत किया | निर्णायक मंडल मे लायंस क्लब आफ़ नालंदा की वाइस प्रेसिडेंट शिवानी अग्रवाल ब्लास्टर ग्रुप के योगेन्द्र मेकअप डिजाइनर राशिद हारुल अनीता थे | कार्यक्रम का संचालन अमित सुरी व् सना ने किया | अन्य अतिथियों मे साईं एक्सपोट्स के मालिक मोनी भाई ,अशोक चोबे राधेश्याम मौजूद थे |

No comments:

Post a Comment