Friday, June 25, 2010

विरासत : कंही विकास की आहट ,कंही उपेक्षा का दंश | AGRA HINDI NEWS

25\06\2010 AGRA HINDI NEWS
आगरा में अब सिकंदर लोदी कहानियां भी सुनी जा सकेंगी | नेशनल मिशन फ़ॉर मोन्यूमेंट एंड एटीक्विटी की और से ऐसे स्मारकों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा ,जो न तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार की और सरंक्षित है | नॅशनल मिशन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र भेजकर इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है ऐसे मे लोदी काल के अवशेष जीवंत होंगे |
आगरा मे बहुत से ऐसे स्मारक है ,जिनका कोई खेर ख्वाह नहीं है | ताज,सीकरी ,सिकंदरा ,आगरा फोर्ट की चमक के आगे इन तक निग़ाह ही नहीं पहुंचती | ऐसे ही पुराताव्तिक स्मारकों के लिए नॅशनल मिशन फ़ॉर मोन्यूमेंट एंड एटीक्विटी के पांच वर्षों के प्रोजेक्ट मे इन्हें सवारा जाएगा |
डा एआर सिददीकी, अधीक्षण पुराताव्तिक,आगरा सर्किल ने बताया कि इस संबंध मे नॅशनल मिशन के सयुक्त निदेशक का पत्र आया है | जल्द ही ऐसे स्मारकों को चिंहित किया जाएगा |
इतिहास एव पुरातत्व से जुड़े लोगों की टीमे बनाकर यह कार्य किया जाएगा | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निर्देशन में यह काम होगा | भारत में यह काम केंद्र और राज्य सरकारों के सयुक्त प्रयास से किया जा रहा है | इससे असंरक्षित स्मारकों को लेकर एक उम्मीद की किरन दिखाई दी है |

No comments:

Post a Comment