Monday, June 14, 2010

नय हाथ में होगी जिले की बागडोर | AGRA HINDI NEWS

14\06\2010 AGRA HINDI NEWS
बसपा में संगठन को लेकर बदलाव की चली बयार में जिले की बागडोर नय हाथो में जाने की सभावनाय प्रबल हो रही है | जिला स्तर से लेकर लोकसभा एव विधानसभा स्तर तक संगठित फेरबदल के पूरे आसार है | जिलाध्यक्ष पद को लेकर कयासों का दोर शुरू हो गया है | साथ ही जिला प्रभारी कौन कौन होंगे इसकी चर्चा शुरू हो गई है | माना जा रहा है कि बागडोर अनुभवी हाथो में थमाई जा सकती है | गौरतलब है कि बसपा की प्रदेश भर की जिला कमेटियां भंग कर दी गई है | अब नई कमेटियों के गठन की तेयारी हो रही है | पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि जिले की कमान किसी अनुभवी व्यक्ति को दी जा सकती है जोनल कोर्डिनेटर  के रूप में वीर सिंह पर विशवास करने के बाद से यह सभावनाय और प्रबल हो रही है | वंही एम एल सी प्रताप सिंह बघेल को अभी कोई पद नहीं देने पर कई कयास लगाए जा रहे है नय नामों पर भी विचार हो सकता है सूत्रों की माने तो इस समय कालीचरण सुमन ,बालकृष्ण अरुण और आजाद सिंह के नाम पर मंथन हो रहा है जाटव समाज से जिलाध्यक्ष न बनने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज मे पैठ बनाने की वकालत भी की जा रही है |

बैंक खाते से उड़ा दिए ३० हज़ार रूपए | AGRA HINDI NEWS

14\06\2010 AGRA HINDI NEWS
ई -बैंकिंग करना महिला को भारी पड़ गया | किसी ने उसके बैंक खाते से ३० हज़ार का मोबाइल में रिचार्ज करा लिया | महिला ने जब खाते से पैसा गायब देखा तो बैंक में पूंछताछ की | महिला ने एसपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत की है | उनके आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है | गणपति विलास खंदारी की रहने वाली रुचिता नागपाल का संजय प्लेस स्थित अक्सिस बैंक में बचत खता है उन्होंने बताया कि १२ जून को उनके खाते से गलती से कुछ रुपये दूसरे खाते में ट्रान्सफर हो गए | इसके बाद उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति  ने ई -मेल के माध्यम से ३० हज़ार रूपए का रिचार्ज करा लिया | खाते से रकम गायब देखकर महिला ने जानकारी की तो पता  चला कि किसी ने वोडा फ़ोन का मोबाइल रिचार्ज कराया है | उन्होंने एसपी सिटी एल आर कुमार से मुलाकात करके इसकी जानकारी दी | उनके आदेश प़र थाना हरिपर्वत में धोखाधड़ी और आईटी  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है |

थम नहीं रही है गर्मी की रफ़्तार | AGRA HINDI NEWS

१४\०६\२०१० AGRA HINDI NEWS
महानगर में गर्मी ने एक बार फिर रफ़्तार पकड ली है | बुधवार को जहा ३८ डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा है | वहीं रविवार को अधिकतम तापमान ४४.० डिग्री सेल्सियस पहुच गया | मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि सोमवार को भी भयानक गर्मी रहेगी शाम के समय आंशिक रूप से बादल आ सकते है |
बादल और बारिश को एक बार फिर लोग याद करने लगे है | त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर सिर पर सवार हो गई है | दिन में सफ़र मुश्किल हो गया है | रविवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | सुबह ११ बजे के बाद ही तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था | फ़िलहाल रात का तापमान अभी ठहरा हुआ है | एक ही दिन में ३१.० डिग्री सेल्सियस हो गया था | शनिवार और रविवार की रात २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा | कुछ दिनों पहले कम से कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया था | मौसम विभाग ने बताया कि तापमान बढ रहा है | सोमवार को भी तापमान में उछाल आ सकता है | आंशिक रूप से बादल , धूल भरी परत की सभावना बनी हुई है |