Saturday, June 26, 2010

राजा मंडी रुकेगी इंटरसिटी | AGRA HINDI NEWS

26\06\2010  AGRA HINDI NEWS
अगले सप्ताह से आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस राजा की मंडी स्टेशन पर भी रुकेगी | रेलवे बोर्ड ने आगरा रेल मंडल को इसकी अनुमती दे दी है |
शहरवासी काफी समय से आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव राजा की मंडी स्टेशन पर किए जाने की मांग के रहे थे | उनका कहना है कि शहरवासियों को इस ट्रेन को पकड़ने में काफी परेशानी होती है | यदि यह राजा की मंडी स्टेशन पर रुके तो काफी राहत मिलेगी | सूत्र बताते है कि बार अपरिहार्य कारणों से जब यह ट्रेन राजा की मंडी स्टेशन पर रुकी तो 70 -80 फ़ीसदी सवारियां यंही उत्तर गई | इसकी भी जानकारी रेलवे प्रशासन को डी गई थी |
अधिकारिक सूत्र बताते है कि रेलवे बोर्ड ने आम जनता की मांग पर गंभीरता से राजा की मंडी पर ठहराव की अनुमती दी है |

No comments:

Post a Comment