Thursday, June 17, 2010

कमला नगर में और बनेगें पुलिस बूथ : आईजी | AGRA HINDI NEWS

17\06\2010 AGRA HINDI NEWS
आईजी विजय कुमार ने कमला नगर के मुख्य मार्केट में चौपाल लगाकर व्यापारियों और सभ्रांत नागरिको की समस्या सुनी | कुछ लोगों की शिकायत थी की कमला नगर के सी ब्लोक पर कुछ लोग गाड़ियाँ खड़ी करके खुले में ही महफ़िल सजा लेते  है | लोगों ने कमला नगर की जगह देखकर ही थाने की स्थापना की मांग की थी |
कमला नगर में आयोजित चौपाल में आईजी के सामने कई शिकायत आई | कुछ लोगों ने बताया की सी ब्लोक में इन दिनों शाम होते ही कुछ युवक अपनी कारों के बोनट पर शराब पीते है खुलेआम शराब की महफिले सजने के कारण सभ्रांत लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है | वंही कुछ लोगों का कहना था कि इलाके में वाहन चोरिया काफी बढ गई है | घरों के अंदर से गाड़ियाँ चोरी हो रही है | पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है | इस पर आईजी ने नाराजगी जताई | उन्होंने गाडीं चोरियों पर कार्यवाई की चेतावनी दी |
वहीं कुछ लोगों ने कमला नगर जैसी बड़ी चौकी पर महज 15 सिपाहियों के तेनात होने की बात कही | लोगों ने बताया कि 45 सिपाहियों में  से महज 15 ही इतने बड़े इलाके की सुरक्षा का काम कर रहे है | लोगों ने कमलानगर थाने की स्थापना की मांग भी की | उन्होंने बताया कि कई साल से थाने की स्थापना के प्रस्ताव चल रहे है ,लेकिन अभी तक थाना नहीं बन सका है | फिर आईजी ने कमला नगर में पुलिस बूथों की संख्या बढाने का आश्वासन दिया |

बाग फरजाना में तोड़े गए अवैध निर्माण | AGRA HINDI NEWS

17\06\2010  AGRA HINDI NEWS
बारिश में होने वोले जलभराव से निपटने को बुधवार सुबह नगर आयुक्त लावलश्कर के साथ मेंदान में उतरे | उन्होंने एमजी रोड से बाग फरजाना मार्ग पर नाले - नालियों पर हुय अतिक्रमण व् अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया | एक परिवार ने अभियान का विरोध करते हुय नगर आयुक्त को घेरकर हंगामा किया | जिससे माहोल बिगड़  गया | बाद में पुलिस मोके पर पहुँच गई |
बारिश में बाग फरजाना मार्ग और चर्च रोड के ओर जाने वाले मार्ग पर कई फुट तक जलभराव होता है | जो बारिश थमने के घंटो बाद तक बना रहता है | इससे लोगों को काफी परेशानी होती है | उनका घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है | इस मार्ग पर अधिकांश चिकित्सक परिवार रहते है | इसलिए मरीजो को भी परेशानी उठानी पड़ती है | बताते है की एक नाले को बंद किया जाना है |, जिसकी वजह से टीपी नगर की ओर से आने वाला पानी चर्च रोड के ओर जाता है | इस घटना के बाद नगर आयुक्त बुधवार सुबह दस बजे अभिकारियों ओर महाबली को लेकर संजय प्लेस पहुंचे | उन्होंने बाग फरजाना मार्ग पर महाबली को दोंडा दिया | महाबली ने दर्जनों खोखों को हटवा कर नाले नालियों पर हुय अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया | महाबली ने एक नर्सिंग होम के बाहर रखे पीसीओ सेंटर और उससे जुड़े पक्के निर्माण को तोड़ दिया ,ये सब होने के बाद नगर आयुक्त की गाडी का घेराव कर अभद्रता शुरू कर दी | जिन लोगों का निर्माण तोडा गया | वे हंगामा करने लगे | हंगामे की सूचना पर हरीपर्वत पुलिस मोके पर पहंची ,इसके बाद ही मामला शांत हो सका |