21\06\2010 AGRA HINDI NEWS
पिछले चार पांच दिन से फिर से गर्मी का कहर जारी हो गया | पारे का ग्राफ लगातार बढ रहा है | रविवार को महानगर काफी गर्म रहा | सुबह सात बजे से तापमान बढना शुरू हो गया था | बारह बजते बजते शहर भयंकर गर्मी के आग़ोश में था | मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तापमान बढ सकता है | 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है |
इन दिनों गर्मी को सिर्फ बादल ही रोक सकता है | तापमान साफ़ तो तापमान ऊपर | ऐसा ही हो रहा है | पिछले तीन दिनों से गर्मी का ग्राफ खतरे से ऊपर चल रहा है | पारा चालीस से काफी आगे चल रहा है | बाहर निकलने में लोगों की हालत ख़राब हो गई | जमीन दीवार सब गर्म हो गए | पंखो से घर हवाएं आ रंही है | गर्मी से एक बार लोग बुरी तरह प्रभावित हो चुके है | इससे पहले शनिवार और शुकवार की रात भी काफी गर्म थी | काफी दिनों बाद कम से कम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं आ पाया | रविवार को सुबह से तापमान ने संकेत दे दिया कि दिन में क्या होगा | पानी की कमी की वजह से यात्री काफी परेशान रहे | कुछ की तबीयत भी गडबड़ाई | मौसम विभाग के अनुसार सोमबार को आसमान साफ़ रहेगा और तापमान बढने की प्रबल संभावना है | अभी मौसम इसी तरह चलेगा | मौसम क्लाउडी होने पर ही तापमान कुछ कम हो सकता है |
AGRA HINDI NEWS
Monday, June 21, 2010
जाम लगाया तो मिल गया पानी | AGRA HINDI NEWS
21\06\2010 AGRA HINDI NEWS
शहर की जनता भी भांप गई है कि प्यास बुझाने को जाम लगाना ही पड़ेगा | शिकायतों से काम नहीं चलने वाला | न अधिकारियों के कान पर जूं रेंगती है ,न कर्मचारियों के | जी हाँ रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ | न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर के लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा किया | पथराव करके वाहनों के शीशे तोड़ डाले | इसका ये असर हुआ कि शाम को पूरे प्रेशर के साथ पेयजल सप्लाई हो गई | न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर और इसके आसपास के छेत्रों में करीब एक पखवाड़े से पानी नहीं रहा था | परेशान लोगों ने जलसंस्थान अधिकारियों से शिकायत की | लेकिन एक पखवाडा गुजरने के बाद भी पानी नहीं मिला | इससे आक्रोशित लोग बल्केश्वर मार्ग पर जाम लगाने पहुंचे, फिर विरोध प्रभावी बनाने को हाइवे जाम कर दिया | काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने लगड़े की चौकी चौराहा पर बैठ गए और जाम लगा दिया | सूचना पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए | उनका कहना था कि अधिकारी बताएं कि उनके छेत्र में पानी नहीं है | 15 दिन से शिकायत करते करते परेशान हो गए है | जब तक पानी नहीं आएगा जाम नहीं खुलेगा | पुलिस ने जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन वह देरी से मौके पर पहुंचे | इस बीच पुलिस के सख्त तेवर पर लोग भड़क गए

Subscribe to:
Posts (Atom)