Monday, June 14, 2010

थम नहीं रही है गर्मी की रफ़्तार | AGRA HINDI NEWS

१४\०६\२०१० AGRA HINDI NEWS
महानगर में गर्मी ने एक बार फिर रफ़्तार पकड ली है | बुधवार को जहा ३८ डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा है | वहीं रविवार को अधिकतम तापमान ४४.० डिग्री सेल्सियस पहुच गया | मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि सोमवार को भी भयानक गर्मी रहेगी शाम के समय आंशिक रूप से बादल आ सकते है |
बादल और बारिश को एक बार फिर लोग याद करने लगे है | त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर सिर पर सवार हो गई है | दिन में सफ़र मुश्किल हो गया है | रविवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | सुबह ११ बजे के बाद ही तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था | फ़िलहाल रात का तापमान अभी ठहरा हुआ है | एक ही दिन में ३१.० डिग्री सेल्सियस हो गया था | शनिवार और रविवार की रात २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा | कुछ दिनों पहले कम से कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया था | मौसम विभाग ने बताया कि तापमान बढ रहा है | सोमवार को भी तापमान में उछाल आ सकता है | आंशिक रूप से बादल , धूल भरी परत की सभावना बनी हुई है |

No comments:

Post a Comment