Friday, June 11, 2010

जनता पर भारी पड़ रही राजनीति | AGRA HINDI NEWS

11\06\2010 AGRA HINDI NEWS
जनता पर राजनीति भारी पडी और नीति नियम को धता बता दिय गया | राजनीतिक दावं पेच की पटखनी में जनता ही फंसी | उसे ही राजनीति के दावंपेच के चलते कोई कार्यवाई भी नहीं हो रही है | साबित हो गया कि कानून केवल उनके लिए है जो कानून का पालन करते है | एमजी रोड पर जाम ,प्रदर्शन प्रतिबंधित है लेकिन फिर लगा है | उसका जिम्मेदार कौन |

कुछ ऐसे ही  सवाल  व्यापारिक ,सामाजिक और राजनीतिक दलों ने उठाए है | मंगलवार को सपा दवारा बे वजह लगाये गये जाम से हजारों  लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा| इस भयंकर जाम में कई एम्बुलेंस भी फंस गई थी तो कई बीमार भी फंस गये थे|  यहाँ हम आपको बता दें एमजी रोड पर सभा या किसी ही प्रकार का प्रधार्शन अवैध है| फिर भी सपा ने बेहद गैर जिम्मेदाराना कार्य किया जिससे हजारों  लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा | कितने ही लोग अपने काम पर नहीं जा पाए, कितने ही लोगो कि बसें व ट्रेनें छूटीं |

जनता के लिए कार्य करने वाली इन राजनीतिक पार्टियों ने अपना मूल लक्ष्य खो ही दिया है, यह समाज कि सेवा तो  नहीं कर रहे  है उल्टा  जनता को परेशान ही कर रहे है  | अब देखना यह है क हमारा प्रशासन क्या कार्यवाही करता है |   

No comments:

Post a Comment