Monday, June 14, 2010

बैंक खाते से उड़ा दिए ३० हज़ार रूपए | AGRA HINDI NEWS

14\06\2010 AGRA HINDI NEWS
ई -बैंकिंग करना महिला को भारी पड़ गया | किसी ने उसके बैंक खाते से ३० हज़ार का मोबाइल में रिचार्ज करा लिया | महिला ने जब खाते से पैसा गायब देखा तो बैंक में पूंछताछ की | महिला ने एसपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत की है | उनके आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है | गणपति विलास खंदारी की रहने वाली रुचिता नागपाल का संजय प्लेस स्थित अक्सिस बैंक में बचत खता है उन्होंने बताया कि १२ जून को उनके खाते से गलती से कुछ रुपये दूसरे खाते में ट्रान्सफर हो गए | इसके बाद उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति  ने ई -मेल के माध्यम से ३० हज़ार रूपए का रिचार्ज करा लिया | खाते से रकम गायब देखकर महिला ने जानकारी की तो पता  चला कि किसी ने वोडा फ़ोन का मोबाइल रिचार्ज कराया है | उन्होंने एसपी सिटी एल आर कुमार से मुलाकात करके इसकी जानकारी दी | उनके आदेश प़र थाना हरिपर्वत में धोखाधड़ी और आईटी  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है |

No comments:

Post a Comment