11\06\2010 AGRA HINDI NEWS
महानगर का तापमान एक बार फिर बढना शुरू हो गया है | गुरुवार को अधिकतम पारा चालीस डिग्री के पार पहुच गया | संभावना यही जताई जा रही है कि अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ़ रहेगा और आंशिक रूप से बादल आ सकते है | गर्मी से राहत देने वाले दिन फिर दूर होते नज़र आ रहे है त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर ऑंखें तरेरने लगी है | गुरुवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | ग्यारह बजे के बाद ही तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुँच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार दो घंटे तक तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहा | इसी तरह रात का तापमान भी बढ गया | दो दिन पहले जहाँ सबसे कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया ,वहीं बुधवार और गुरुवार की रात कम तामपान ३१.४ डिग्री के नीचे नहीं जा पाया | मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने की वजह से तापमान बढ रहा है | शुक्रवार को भी तापमान मे उछाल आ सकता है | धूल भरी परत की संभावना है |
Friday, June 11, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment