Monday, May 31, 2010

मंडलायुक्त ने ली छुटटी के दिन क्लास

आगरा ३१\०५\२०१० मंडलायुक्त की पहली क्लास ही अधिकारियों का पसीना छुट गया | छुटटी के दिन विकास योजनायों की प्रगति समीछा के लिया बुलाई गयी मीटिंग मैं मंडलायुक्त के सवालों पर अधिकारी बगले झाँकने लगे | कई अधिकारी बगल मैं फाइल लेकर अन्दर गए लकिन बहार निकले तो माथे पर पसीना था और हाथों मैं खुली फाइल थी | कई विभागों की विकास योजनाओं की गती सही नहीं थी तो कई योजनाओं मैं स्वीकृती नहीं ली गयी थी |मंडलायुक्त सुधीर महादेव ने छुटटी के दिन अधिकारीयों की जम कर क्लास ली | सुबह दस बजे से विकास कार्यों की विभागवार शुरू हुई रात समाचार लिखे जाने तक जारी थी | सूत्र बताते है | अलग अलग विभागों के अधिकारी बुलाकर आधे घंटे से लाकर सवा घंटे तक एक एक फाइलें और योजनाओं की जानकारी हासिल की जानकारी के समय पानी , सडक,समाज कल्याण की योजनाओं ,और प्राथमिकता प्राप्त कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी है |

No comments:

Post a Comment