Tuesday, June 1, 2010

अब सिनेमा हॉल बन जायेंगे माल

आगरा १\०६\२०१० भले ही मनोरंजन कर विभाग राजस्व वसूली के अपने लक्ष्य को पूरा कर रहा है| लेकिन बंद होते सिनेमाघरों की बड़ती संख्या देखकर शासन चिंतित है | शासन ने सभी मनोरंजन कर अधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश देते हुए बंद हो चुके और खुलने की संभावना वाले सिनेमाघरों की रिपोर्ट मांगी गई | शासन सिनामघरों के संचालन के लिए प्रोत्साहन योजना ला सकती है |
पाईरेटेड सीडी के कारोबार और सिनामघरों के परपरागत संचालन के कारण शहर के कई सिनेमाघर बंद हो चुके है| पचास से अधिक सिनेमाघर वाले जिले मे इस समय कुल २४ सिनेमाघर बचे है | इसमें सिंगल स्क्रीन के १७ सिनामाघर है और दो मल्टीप्लेक्स के सात हाल शामिल है | कारोबार में लगातार घाटे के कारण कई सिनेमाघर बंद होने के कगार पर है |वही कई खर्चे निकालने के लिए मुख्य धारा की मूवी से इतर फिल्मो का सहारा ले रहे है | शहर में ही पांच सिनेमाहाल संचालको ने टाकीज के भूतल पर कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाने और ऊपर कम सीटों वाले सिनेमाहाल बनाने के लिए आवेदन किया है

No comments:

Post a Comment