Tuesday, June 8, 2010
आगरा का मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल | AGRA HINDI NEWS
आगरा ०८\०६\२०१० तीन दिनों से महानगर में दुसरे पहर मेहरबान हो जा रहा है | दिन में एक-दो बार सूरज की किरण डराती जरुर है , लेकिन बादलों के साये में नगरवासी बच जाते है पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है | रविवार को तापमान ३८.४ डिग्री सेल्सियस आ गया | मौसम को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेगे | भला हो बादल और बूदों का लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है | हल्की बारिश से फिसलन बर्दाश्त है | लेकिन सूरज की तपिश भारी पड़ रही थी | गर्मी अपना कहर बरपाने में कसर नहीं छोड रही थी | चार दिनों ने बादल और बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया | धीरे धीरे गर्मी के तेवर नरम होते जा रहे है सोमवार को सुबह से ही गर्मी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही | दिन भर बादल छाए रहे | कुछ ही देर को धुप निकली | दुसरे पहर ठंडी हवाएं चलने लगी , जो पशचिम की ओर से नमी लाकर आई | शाम को रह रहकर होने वाली हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment