Friday, June 4, 2010
कमला नगर में आग से हडकंप
आगरा ०४\०६\२०१० कमला नगर के ब्रज विहार इलाके में मकान में आग लगने से हडकंप मच गया | आग की चपेट में आकर काफी सामान जलकर राख हो गया | सूचना पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया | ब्रज विहार इलाके में प्रेम शंकर खंडेलवाल रहते है | गुरुवार सुबह उनके घर में लगे मीटर में धमाका हुआ और आग लग गई | तारों में आग लगने से पास स्कुटी चपेट में आ गई | इससे आग फ़ैल गई | आग ने आसपास विकराल रूप धारण कर लिया | इससे छेत्र में हडकंप मच गया | चीखपुकार सुन आसपास के लोग आ गए | उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन आग बढती चली जा रही थी | उसी दोरान सूचना फायरबिग्रेड को दी गई | सूचना पर जब तक दमकल पहुची | आग समीप के मकान आत्मवीर सिंह की खड़ी वेगनआर को भी चपेट में ले चुकी थी | दमकलकर्मियों ने आग पर जेसे तेसे काबू पाया | बताया जाता है कि आग में काफी नुकसान हो गया |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment