Thursday, June 10, 2010

सपा ने सात घटे एमजी रोड किया जाम | AGRA HINDI NEWS

आगरा ०९\०६\२०१० शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड मंगलवार को थम गई | कलेक्ट्रेट के पर सपाइयों के धरने के कारण एमजी रोड को पूरे सात घंटे ठप कर दिया | दोपहर बाद हर ओर वाहनों का काफिला फसा रहा | पर्यटक ,सवारी वाहन ,कार आदि वाहनों की किलोमीटर तक लाइन लगी रही | इस बीच पुलिस  मूकदर्शक बनी रही | समाजवादी पार्टी की बाह मैं पुलिस प्रशासनिक अफसरों संग हुई वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने गाड़ियाँ  कलेक्ट्रेट की ओर दोड़ा दी | सपाइयों ने पहुच कर वहा जाम लगा दिया | इससे ट्रेफिक व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ गई | आक्रोशित सपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एमजी रोड जाम कर दिया | दोपहर १२.४० बजे से शुरू हुआ जाम करीब सात बजे तक लगा रहा | इस बीच एमजी रोड पर सेकड़ों वाहनों की कतारें पुलिस ने भगवान् टाकीज़ से प्रतापपुरा मार्ग तक रूट बदल दिया | वाहनों की आपाधापी मैं पर्यटक ,सवारी वाहन ,कार की कई  किलोमीटर तक लाइन लगी रही | इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा | इस बीच घंटे दो घंटे बाद किसी तरह वाहन चालक इधर उधर से निकल पाए लेकिन  सपाइयों ने वाहनों को निकलता देख फिर से मार्ग बंद कर दिया | एमजी रोड के यह हालात शाम सात बजे तक रहे |

No comments:

Post a Comment