Thursday, June 10, 2010

छह लेन का बनाया जाएगा एनएच -२ | AGRA HINDI NEWS

AGRA 09\06\2010 वाहनों की भीड़ को कम करने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रिय राजमार्ग -२ को अब छह लेन का किया जाएगा | इससे लोगों की दिल्ली से आगरा पहुचने और आगरा से दिल्ली  आने मैं पहले के मुकाबले कम समय लगेगा | दिल्ली के बदरपुर बोडर से आगरा तक इस राजमार्ग को छह लेन का किये जाने के साथ ही इस पर कई फ्लाई ओवर और अंडरपास भी बनाएं जायेंगे | इस राजमार्ग पर वर्तमान मैं वाहनों की भीड़ के चलते लगभग हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है , जिससे लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है | प्राधिकरण के तकनीक प्रबंधक एनएच -२ को छह लेन का बनाने का जिम्मा रिलांयस का होगा और इस संबंध मैं सभी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जायेंगी | इसके लिया दिसम्बर २००६ मैं निविदा निकाली गई थी , रुची ही नहीं दिखाई | जनवरी २००९ मैं बजट संबंध विवाद के चलते काम अटक गया | अगस्त -सितम्बर २००९ मैं बजट बढाए जाने पर इसका ठेका लेने मैं १५ कंपनियों ने रुची दिखाई | राजमार्ग को छह लेन का किया जाने मैं साथ ही इस निर्माण कार्य मैं बदरपुर बोर्डर से लेकर आगरा तक २५ फ्लाईओवर बनाये जायेंगे | इस परियोजना के तहत ६१ अंडरपास गावों को जोड़ने के लिय ७६ जंक्शन ,फ्लाईओवर पर लिंक रोड से आने के लिए तेतीस रास्ते और भारी ट्रोला मोड़ने के लिए चार स्थान प्रस्तावित है |

No comments:

Post a Comment