Tuesday, June 15, 2010

बसपा में बदलाव का दौर शुरू | AGRA HINDI NEWS

15\06\2010  AGRA HINDI NEWS
बसपा में बदलाव का दौर शुरू हो गया है सर्किट हाउस में आगरा और अलीगढ मंडल के जिलों में नई कार्यकारिणी गठन के लिए हुई मैराथन बैठक में मैनपुरी से बदलाव की शुरुआत हुई | हालाँकि अभी हाथरस और फिरोजाबाद में पुराने अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी  सौपी जा रही है | सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक चलती रही | वीर सिंह जाटव ने ये बैठक संभाली | आगरा मंडल के अशोक दोहरे और अलीगढ मंडल के राजवीर सिंह के साथ आगरा और अलीगढ मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई | सूत्रों का कहना है कि जददोजहद के बाद पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है | नागेन्द्र वर्मा के पास थी | वही फिरोजाबाद के अध्यक्ष पर विशवास कायम रखा है | हालाँकि आगरा और मथुरा को लेकर भी लंबी जददोजहद चली लेकिन घोषित निर्णय नहीं हो पाया | सूत्रों का कहना मथुरा के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव की बयार है | वही आगरा में क्या होगा यह अभी अँधेरे में है | सूत्रों के अनुसार यहाँ गंगाधर सिंह कुशवाह ,कालीचरण सुमन और डा भारतेंदु अरुण के नाम पर चर्चा हुई है | उधर भाईचारा कमेटियों के लिए भी भाग रहे है 

No comments:

Post a Comment