Saturday, June 5, 2010

इस बार साइबेरिया नहीं गये फ्लेमिंगो || agra hindi news||

AGRA HINDI NEWS
आज की सबसे हैरान परेशान करने वाली खबर!!!-

जून की इस भीषण गर्मी में साइबेरियन पक्षियों का दल अचानक वापस लौट आया है! आमतौर पर ये पक्षी सर्दियाँ खत्म होते ही साइबेरिया लौट जाते हैं और अगली सर्दियों में ही वापस आते हैं | पर इस बार जून क महीने में भी फ्लेमिंगो पक्षियों को चम्बल नदी की तपती रेत पर देखा जा रहा है | सबसे बड़ी चिंता तो ये है कि क्या इतनी भीषण गर्मी में यह ठन्डे प्रदेशो के रहने वाले जीव जीवित रह पायेंगे???

साइबेरियन पक्षियों कि साइबेरिया वपस ना जाने कि वजह ग्लोबल वार्मिंग भी हो सकती है| वन विभाग क अनुसार यहाँ से मार्च के महीने में वापस जाने  वाले पक्षी शायद पानी कि तलाश में भटक रहे होंगे, और कहीं भी पानी ना मिलने कि दशा में इन्होने फ्हिर से चम्बल जाने का निश्चय किया होगा |
    बहरहाल कारण कोई भी हो, साइबेरियन फ्लेमिंगो के लिए यह बेहद नाज़ुक हालात हैं , चम्बल में भी पानी कि कमी होती जा रही है, ऐसे में यह पक्षी इस गर्मी में जीवित कैसे रह पाएंगे ये सोचने का विषय है | 

No comments:

Post a Comment