Tuesday, June 29, 2010

कामनवेल्थ में मिल ट्रेड फेयर की अनुमति | AGRA HINDI NEWS

29\06\2010 AGRA HINDI NEWS
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उधोग एव व्यापार बंधू की बैठक आयोजित की गई | उधोग बंधू की बैठक में नेशनल चैम्बर ने राष्ट्रकुल खेलों के दौरान ट्रेड फेयर लगाने की मांग की | ट्रेड फेयर लगाने से आगरा के उधोगों को विदेशों में भी प्रचरित किया जा सकेगा वंही व्यापार बंधू की बैठक मे व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई | बैठक की अध्यक्ष एडीएम प्रशासन जगदीश ने ली |
उधोग बंधू की बैठक में नेशनल चेंबर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने राष्ट्रकुल खेलों के दौरान ट्रेड  फेयर आयोजित करने और उसके लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की | प्रस्ताव मंडलायुक्त के पास भेजा जा चूका है | उधमियों ने विधुत , सुरक्षा आदि के मुददे को भी उठाया व्यापार बंधू की बैठक  में व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा हुई | 30  जून तक जिनके एड्रेस वेरीफिकेशन आ जाएंगे उन्हें नवीन फल एव सब्जी मंडी में फुटकर व्यापार का लाइसेंस दिया जाएगा | शहर के 320  मे 288  नाले साफ़ करा दिय गए है मंटोला और राजश्री नाला में चमड़े की कतरन डाले जाने के कारण सफाई नहीं हो पा रही थी | उसे भी जल्द साफ़ करा दिया जाएगा |

No comments:

Post a Comment