Tuesday, June 22, 2010

एलआईसी बिल्डिंग मे आग से हडकंप | AGRA HINDI NEWS

22\06\2010 AGRA HINDI NEWS
राजा मंडी चौराहे पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से भागदड मच गई | ग्राहकों के साथ ही कर्मचारी भी भाग खड़े हुय | आग लगने के पीछे शोर्ट सर्किट माना जा रहा है दमकलों ने कुछ ही देर मे आग पर काबू पा लिया | अग्निकांड में ज्यादा छती नहीं हुई है |
राजा मंडी चोराहे पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के दूसरे ताल पर दोपहर 12 .15 बजे अचानक लपटें उठने लगी | उपरी ताल पर केबिन बने हुय है | जबकि नीचे कैश काउंटर बने हुय है | ज्यादातर ग्राहक नीचे ही थे | इसी बाच उपरी तल पर आग लगने की खबर मिलने पर भागदड मच गई | उपरी तल से भी एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी नीचे आ पहुंचे | कर्मचारियों ने पहले अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर आग की लपटे बढने लगी | इसकी जानकारी मिलने पर व्यस्ततम चौराहे पर भीड़ जमा हो गई | कुछ ही देर में तीन दमकले मौके पर पहुँच गई | दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया | अग्निकांड में कागजात आदि जलकर नष्ट हो गए | इससे दोपहर तक यहाँ कामकाज प्रभावित रहा | अधिकारियों का कहना है कि कुछ कागजात ही जले है | आग लगने के पीछे शोर्ट सर्किट माना जा रहा है |

No comments:

Post a Comment