आगरा २७\०५\२०१० बुधवार को सुबह तुर्कमेनिस्तान के उप राष्ट्राध्यक्ष ने लगभग तीस सदस्यीय डेलीगेशन के साथ ताज का दीदार किया ताज की कलात्मक खूबसूरती पर मंत्रमुक्ध हो गए | तुर्कमेनिस्तान दल ने लगभग सवा घंटे में ताज का अवलोकन किया | जाते समय उप राष्ट्रपति ने तुर्कमेनिस्तान और मुगलों के रिश्तों की चर्चा की | अब्दुरहीम खाने खाना और बैरम खां ने अकबर को पाला | ये सभी तुर्कमेनिस्तान के ही रहने वाले थे | ताज और मुगलों के इतिहास की चर्चा पर ये उदगार तुर्कमेनिस्तान के उप राष्ट्रपति नजरकुली शेकुलीव ने व्यक्त किया |
ताज में सुबह नौ बजे उप राष्ट्रपति ने लगभग तीस सदस्यीय दल के साथ प्रवेश किया | दल में विदेश मंत्री केबिनेट मिनिस्टर्स और भारत स्थित तुर्कमेनिस्तान के राजदूत भी शामिल रहे | नजरकुली सीधे शाहजहाँ और मुमताज के मकबरे पर पहुचे | इसके बाद उन्होंने यमुना किनारा और फोर्ट का नजारा लिया | उन्होंने यमुना नदी और ताज के पीछे स्थित महताब बाग के बारे में जानकारी की | जाते समय उप राष्ट्रपति ने ताज के संरक्षण सहायक डा .आर के दीक्षित और अधीक्षण पुरातत्व विद को तुर्क की टोपी भी पहनाई |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
ReplyDeleteकृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें