Friday, June 18, 2010

नैनो की सुपर टेस्ट ड्राइव पंहुची आगरा | AGRA HINDI NEWS

 18\06\2010 AGRA HINDI NEWS
15000 किमी के अभियान पर निकली टाटा नैनो सुपर ड्राइव आगरा पंहुची | यह यात्रा दो जून को टाटा के नए प्लांट के शुरू होने और लोगों को टाटा नैनो की खूबियाँ से अवगत कराने के लिए निकली है |
आगरा पंहुची टेस्ट ड्राइव दयालबाग ,सिकंदर फोर्ट और लाल किले पर पंहुची जंहा लोगों ने उसका भरपूर स्वागत किया | टेस्ट ड्राइव शहर के माल्स पर भी पंहुची जंहा लोगों ने इसकी खूबियाँ पर जिक्र किया और कार से सबंधित खेलों का आनंद भी लिया | टेस्ट ड्राइव के दौरान लोगों की उत्सुकता कार के परफ़ॉरमेंस और सिक्योरिटी को लेकर थी उधर ,कंपनी की तरफ कार मालिकों के लिए होटल मरीना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कार के एक साल पूरे होने की खुशी भी मनाई गई | यह यात्रा चार शहरों मे होती हुई मुंबई पंहुचेगी | यात्रा शुक्रवार को टाटा नैनो के डीलरशिप अशोका आटो से लखनऊ के लिए रवाना होगी | कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि यात्रा तीन स्थानों से शुरू हुई है और 36 शहरों में होते हुय 15000 किमी का सफ़र तय करेगी | तीनो रूटों को तिरंगे के अनुसार शवेत,हरा और केसरिया नाम दिया गया है |

आगरा ने दी राकेश के हौंसलों को उडान | AGRA HINDI NEWS

18\06\2010  AGRA HINDI NEWS
पंजाब के हरसामांसर गाँव में जन्में राकेश मौनी को गायिकी का शौक तो बचपन से था , लेकिन उसके सपनों को पंख यहाँ आकर मिले | गायकों के ग्रुप चला रही बहन नेना के साथ पिछले दस सालों से सरस्वती नगर ,बल्केशवर में रह कर उसने संगीत के हुनर को ताज के साये में तराशा | बिना किसी प्रयाश के इंडियन आइडल शो में टॉप 9 में पहुंचे 26 वर्षीय राकेश ने न सिर्फ अपने परिवार , शहर को भी गौरवान्वित किया है |
नेना  ने बताया कि गाने का जुनून ही राकेश को यहाँ ले आया | दसवीं के बाद की पढाई शहर से की | आर्केस्ट्रा ग्रुप के देवी जागरण ,गजल कार्यकर्मो में वह साथ जाता और सुरसदन में संगम कला ग्रुप के सिंगिंग टेलेंट हंट में विजेता का ख़िताब मिलने के बाद उसे शहर में पहचान मिली | मेहनत और लगन के दम पर वह आज इंडियन आइडल में इतना आगे पहुँच पाया है | पिता किशन लाल मैनी और माँ कौशल्या बेहद खुश है, नेना कहती है कि पहले लोग उसे मेरे नाम से जानते थे ,अब उसके नाम से मुझे जानते है | राकेश को वोट करने के लिए सभी उत्साहित रहते है | जैसे जैसे वह आगे बढता जा रहा है , हमारी उम्मीदें भी बढती जा रही है | वंही हंसमुख राकेश अपना आइडल बहन नेना को मानते है |

कनस्तर खाली है कैसे भरेगा पेट | AGRA HINDI NEWS

18\06\2010  AGRA HINDI NEWS
रोटी की जंग हारे परिवार को नहीं पता कि कल क्या होगा | उसे तो भयानक वर्तमान दिख रहा है |, जिससे एक तरफ घर में आटे वाला कनस्तर खाली है और दुसरी तरफ उसके  बेटे की लाश पडी है जो उस कनस्तर को भरने की लड़ाई में हार गया एत्माद्दौला के सुशील नगर में घर के आसपास भीड़ है जो किस प्रकार हुआ, अरे ये क्या हुआ और अब क्या होगा | जैसे सवाल पूछती है | जवाब ही नहीं मिलता इसलिए सारे सवाल ही रह जाते है | विधवा माँ हर सवाल पर सिर्फ रोती है और जवान बेटे कुलदीप के शव को बेबस होकर निहारती है | लोगों कि समझ  में नहीं आ रहा है | कि आखिर अब कैसे माँ अंजली और उसके दो बच्चों का पेट भरेगा | यही सवाल पूरे मोहल्ले को रुलाता है |
मजदूरी करने के बावजूद परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे कुलदीप ने फांसी लगा ली थी | बुधवार शाम घर में आटा    नहीं देख वह विचलित हुआ था | उसके कदम से न सिर्फ परिवार बल्कि आसपास के लोग भी सकते में है | उनका कहना है कि कुलदीप ने यदि एक बार भी माँ और बच्चों की ओर देखा होता तो शायद यह कदम नहीं उठाता | अब इस परिवार के सामने हाथ फेलाने  के आलावा कोई चारा नहीं है | वहीं घर में कोई बड़ा व्यक्ती नही होने से असुरक्षा की भावना हो गई है दुसरी ओर माँ अंजली का रो रोकर बुरा हाल है | पुत्र के गम में उसकी आंखें पथरा गई है उसका कहना है कि जब उसका पुत्र ही नहीं रहा तो वो जी कर क्या करेगी | हालात इतने विकट थे कि लोग काफी समझाने में लगे हुय है |