Thursday, May 20, 2010
मेयर की अनुपस्थिति मे भी चला सदन
केंद्र सरकार मे कांग्रेस और बसपा आमने सामने हो लेकिन बुधवार को नगर निगम के हालात बदले हुए थे | कांग्रेस और बसपा पार्षद ने शहर की समस्याओं को लेकर सदन बुलाने के लिया नगर आयुक्त को पत्र सौंपा | नगर आयुक्त ने सदन बुलाने के लिय कहा तो अंजुला सिंह माहौर ने सदन मे नहीं आने का फेसला कर लिया| बुधवार को कांग्रेस और बसपा के पार्षद नगर निगम पहुँच गए | जब ५३ पार्षद सदन मे पहुँच गए तो कोरम पूरा होने पर सदन की कार्यवाही शुरू कर दी गई| पीठासीन अध्यक्ष की खाली कुर्सी पर मोजूद पार्षदों ने सर्वसम्मति से बसपा नेता बहादुर सिंह को बैठा दिया | कांग्रेस और बसपा पार्षद ने पीठासीन अध्यक्ष से कहा की मेयर ने गलत आरोप लगाये है हकीकत यह है कि मेयर स्वयं जनहित के मामलों पर सदन मे चर्चा नहीं करनी चाहती है|
आगरा का नाम रोशन किया सुमेधा राय ने
आगरा का नाम रोशन किया सुमेधा राय ने और कोलकाता की श्रेया डागा ने संयुक्त रूप से ९८.८० प्रतिशत अंक प्राप्त किया है | ये आल इंडिया topper बनी है | आई एस सी मे topper सुमेधा राय फिलहाल अपने परिवार के साथ ओउटिंग के लिया सिक्किम गयी हुई है | जब सुमेधा राय को आल इंडिया topper का पता चला तो वो खुशी से फूली ना समाई | उसने बताया था कि उसे टॉप करने की उम्मीद थी ,लेकिन आल इंडिया टॉप करने की नहीं | सुमेधा राय ने आगे आई आई टी से इंजीनियरिंग करने का है उनका कहना है की टीचरों ने प्रेरित किया था |
Subscribe to:
Posts (Atom)