Tuesday, June 8, 2010

ना बजेगी शहनाई , न होंगे मांगलिक कार्यक्रम

 आगरा ०८\०६\२०१० न्यू आगरा कालोनी स्थित सार्वजनिक पार्क में अब न बैंड बजेगे और न मांगलिक कार्यक्रम होंगे | निगम की नजर में कम्युनिटी हाल अवैध है | इससे न सिर्फ पार्क का मकसद धूलधूसरित हो रहा है | बल्कि लोग भी परेशान है | विरोध की आशंका के चलते पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है | निगम अधिकारियों का कहना है कि न्यू आगरा कालोनी में २५०० वर्ग मीटर भूमि में सार्वजनिक पार्क है | इसके अंदर कालोनी निवासी सहेद्र सचदेव पुत्र देशराज सचदेव ने १५०० वर्ग मीटर एरिया में मंदिर एव कम्युनिटी हाल का निर्माण करवा लिया | वे कम्युनिटी हाल को अवैध रूप से बारातघर के रूप में उपयोग कर रहे है | इससे न निगम का पार्क बनाने का मकसद पूरा हो रहा है बल्कि लोगों को परेशानी हो रही है | लोगों की शिकायत है कि कम्युनिटी हाल में शादिया अथवा मांगलिक कार्यक्रम होते है | इससे पार्क का मकसद ही ख़त्म हो गया है | इस शिकायत पर गंभीर नगर आयुक्त ने अधीनस्थो से मौका मुआयना करवाया तो शिकायत सत्य निकली | इस पर उन्होंने निगम और जनहित में कम्युनिटी हाल  को सील करने का फेसला कर लिया | सूत्र बताते है कि नगर निगम आयुक्त आनंद वर्धन ने अधिनस्थो को आदेश दिए है आठ  जून को सील की कार्यवाई की जाए | प्रशासन से कहा है | कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैया कराया जाए | उप नगर आयुक्त आरके सिंह का कहना है कि हर सूरत में मंगलवार ११ बजे कम्युनिटी हाल को सील करने की कार्यवाई की जाएगी | शांति व्यवस्था बनाये रखने के पर्याप्त इंतजाम कर लिया है |  

No comments:

Post a Comment