Monday, June 21, 2010

जाम लगाया तो मिल गया पानी | AGRA HINDI NEWS

21\06\2010 AGRA HINDI NEWS
शहर की जनता भी भांप गई है कि प्यास बुझाने को जाम लगाना ही पड़ेगा | शिकायतों से काम नहीं चलने वाला | न अधिकारियों के कान पर जूं रेंगती है ,न  कर्मचारियों के | जी हाँ रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ | न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर के लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा किया | पथराव करके वाहनों के शीशे तोड़ डाले | इसका ये असर हुआ कि शाम को पूरे प्रेशर के साथ पेयजल सप्लाई हो गई | न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर और इसके आसपास के छेत्रों में करीब एक पखवाड़े से पानी नहीं रहा था | परेशान लोगों ने जलसंस्थान अधिकारियों से शिकायत की | लेकिन एक पखवाडा गुजरने के बाद भी पानी नहीं मिला | इससे आक्रोशित लोग बल्केश्वर मार्ग पर जाम लगाने पहुंचे, फिर विरोध प्रभावी बनाने को हाइवे जाम कर दिया | काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने लगड़े की चौकी चौराहा पर बैठ गए और जाम लगा दिया | सूचना पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए | उनका कहना था कि अधिकारी बताएं कि उनके छेत्र में पानी नहीं है | 15 दिन से शिकायत करते करते परेशान हो गए है | जब तक पानी नहीं आएगा जाम नहीं खुलेगा | पुलिस ने जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन वह देरी से मौके पर पहुंचे | इस बीच पुलिस के सख्त तेवर पर लोग भड़क गए

No comments:

Post a Comment