16\06\2010 AGRA HINDI NEWS
प्री मानसून का वक्त अब लगभग खत्म हो गया है | इसलिए बारिश की बूंदों में मानसूनों की आहट सूनी जा सकती है | मंगलवार को महानगर में अच्छी खासी गर्मी पड़ी और तापमान ४२.८ डिग्री सेल्सियस रहा | गर्मी के साथ उमस ने लोगों को काफी परेशान किया | लेकिन शाम को बारिश की बूंदों ने दिन भर की गर्मी को शांत कर दिया | मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने वाला है | और मौसम की यह क्रिया अब होती रहेगी | इन बारिशों का मतलब कतई यह नहीं कि मानसून ने दस्तक दे दी या नजदीक है मानसून अभी दूर है | वैसे भी आगरा में मानसून पहुँचने की तिथी २६ जून है | लेकिन दस दिन पहले पड़ने वाली बारिश की बूंदों में दूर से आने वाली मानसून की आहट सूनी जा सकती है मंगलवार को दिन भर भयानक गर्मी रही | लोगों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे | बिजली की कटोती तो और रुला रही थी | शाम को लगभग तीन बजे के बाद एक बार बादलों में धूल की परत जेसे माहोल बना , लेकिन मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ | शाम तक लोग गर्मी की गिरफ्त रहे | सूरज ढलते ही माहोल बनने लगा |
Wednesday, June 16, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment