Friday, April 16, 2010

मंदी के वावजूद ताज चमका

मंदी की मार सहने के बाद भी ताजमहल माथे पर शिकन नहीं है | संस्कृति मंत्रालय के रपोर्ट के अनुसार ताजमहल  के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्मारको में आगे है | ये बात है कि दिल्ली की क़ुतुब मीनार की जलवा दिन पर दिन ज्यादा हो रहा है | ताज के बाद यह देश का दूसरा ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया साल २००९ में पर्यटक ने इसे लाल किला और हुमायू के मकबरे से भी ज्यादा पसंद किया है | आर्थिक मंदी और २६\११ के मुम्बई हमले के बाद देश में पर्यटक की आमद में काफी गिरावट आई है | इसका असर देश के सबसे ज्यादा आवक वाले स्मारक ताजमहल पर भी देखने को मिला | देसी विदेशी पर्यटकों को मिलाकर सन २००८ की तुलना में २००९ में ताज की आमदनी में प्रवेश शुल्क से लगभग २.५ करोड़ों का घाटा हुआ | लेकिन देश के अन्य विश्दाय स्मारको में वह नंबर वन है | इधर कुतुबुदीन ऐबक द्वारा बनवाई गई मीनार की आमदनी में मंदी का असर कम पड़ा | क़ुतुब मीनार एक तरह से दिल्ली की पहचान है , जिससे पिछले साल १०.४१ करोड़ रुपये के आमदनी हुई | संस्कृत मंत्रालय के ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा फोर्ट को पर्यटन से केबल ९.२५ करोड़ रुपये ही हासिल हुए | ताजमहल की आमदनी १४.८७ करोड़ रुपये रही |

Thursday, April 15, 2010

ताज के आसपास भूमिगत तार बिछाई जाएगी

15 APRIL 2010
टोरेंट कंपनी जल्दी ही ताजमहल के आसपास भूमिगत तार बिछाने जा रही है| इस पर करीब चौदह करोड़  रुपए खर्च होगें जो ADA
पथकर निधि से उपलब्ध करेंगे | ताजमहल की पांच सो मीटर परिधि मैं काफी समय से भूमिगत विधुत तार बिछाने के प्रयास किये जा रहे है | इसकी वजह commonwealth गेम्स है | विगत दोनों हुई बैठक में मंडलायुक्त राधा अस चौहान ने बाईस फरबरी को दक्षिणांचल विद्युत् वितरण निगम से कहा कि commonwealth गेम्स से पहले अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किया है
इस कार्य पर होने वाले करीब चौदह करोड़ रुपये की धनराशी पथकर निधि से उपलब्ध करवा दी जाएगी|चूँकि एक अप्रैल को आगरा शहर की विद्युत् व्यवस्था टोरेंट को स्थानांतरित की जा चुकी है, ३१ मार्च को उत्तरप्रदेश पॉवर कोर्पोरेशन तथा टोरेंट पॉवर के प्रतिनिधियों  के  बीच बैठक हुई| जिसमें कहा गया है के ताजमहल के चारो ओर ५०० मीटर परिधि के अन्दर सभी विद्युत् लाइनों को भूमिगत करने का काम टोरेंट करेगी| यह कार्य कोम्मेंवेअल्थ गेम्स तक पूरा किया जाना है|

समर एक्टिविटी में कुछ खास

इस बार समर एक्टिविटी में बच्चों को रचनात्मकता के साथ उनकी लुप्त हो चुकी कला से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है रंगमंच की दुनिया से बच्चे बिलकुल अनजान हो चुके है, अंग्रेजी हिंदी ड्रामा के कहानियां सिर्फ किताबों तक सीमित हो गई है,
ऐसे में रंगमंच के दुनिया से जोड़ने और नुकड नाटक को शुरू किया जा रहा है| 
       अब एग्जाम ख़त्म हो चुके हैं| नए सत्र की सुरुआत कई दिन पहले हो चुकी है गर्मी के 
तपिश के चलते अप्रैल लास्ट तक स्कूल शायद बंद हो जाएँ | मई से समर एक्टिविटी शुरू होने 
वाली है| अभिषेक डांस अकेडमी के अभिषेक निगम का कहना है इस बार माईकल जैक्सन 
डांस जोशीला अंदाज़ और क्लासिकल का जलवा दिखाई दे रहा है | 
        स्कूलों के समर कैंप में इस साल नुक्कड़ नाटक सिखाया जायेगा| गायत्री पब्लिक स्कूल
 की प्रिंसिपल कल्याणी दीक्षित ने बताया इस बार नुक्कड़ नाटक और शतरंज दो नयी एक्टिविटी 
शुरू की जाएँगी|इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है|