29\06\2010 AGRA HINDI NEWS
यमुना एक्सप्रेस -वे के किनारे बसे छह जिलों में बिजली संकट नहीं रहेगा | नई विधुत कंपनी यमुना पॉवर जनरेशन एक्सप्रेस -वे के किनारे एक विधुत संयत्र लगाने जा रही है | जिससे गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ,मथुरा, हाथरस और आगरा को बिजली मिलेगी |
इस पॉवर प्लांट मे बनी बिजली से इन जिलो के उधोग और रिहायशी इलाके रोशन होंगे | कंपनी के निदेशक मंडल की पहली बैठक नॉएडा में एक जुलाई को होगी | जिसमे पॉवर प्लांट की जगह तय होने के अलावा कई अहम् एजेड़ो को मंजूरी मिल सकती है | दरअसल यमुना एक्सप्रेस -वे के किनारे कई बिजनेस हब बनाने की योजना है | बिजली की किल्लत इन योजनाओं पर पानी फेर सकती है | लिहाजा नॉएडा ,ग्रेटर नॉएडा ,यमुना एक्सप्रेस -वे ओधोगिक विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के साथ मिलकर यमुना पॉवर जेनरेशन कंपनी बनाई है | यह कंपनी यमुना एक्सप्रेस -वे के किनारे किसी जगह पर एक पॉवर प्लांट लगाएगी |
No comments:
Post a Comment