Friday, June 18, 2010

नैनो की सुपर टेस्ट ड्राइव पंहुची आगरा | AGRA HINDI NEWS

 18\06\2010 AGRA HINDI NEWS
15000 किमी के अभियान पर निकली टाटा नैनो सुपर ड्राइव आगरा पंहुची | यह यात्रा दो जून को टाटा के नए प्लांट के शुरू होने और लोगों को टाटा नैनो की खूबियाँ से अवगत कराने के लिए निकली है |
आगरा पंहुची टेस्ट ड्राइव दयालबाग ,सिकंदर फोर्ट और लाल किले पर पंहुची जंहा लोगों ने उसका भरपूर स्वागत किया | टेस्ट ड्राइव शहर के माल्स पर भी पंहुची जंहा लोगों ने इसकी खूबियाँ पर जिक्र किया और कार से सबंधित खेलों का आनंद भी लिया | टेस्ट ड्राइव के दौरान लोगों की उत्सुकता कार के परफ़ॉरमेंस और सिक्योरिटी को लेकर थी उधर ,कंपनी की तरफ कार मालिकों के लिए होटल मरीना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कार के एक साल पूरे होने की खुशी भी मनाई गई | यह यात्रा चार शहरों मे होती हुई मुंबई पंहुचेगी | यात्रा शुक्रवार को टाटा नैनो के डीलरशिप अशोका आटो से लखनऊ के लिए रवाना होगी | कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि यात्रा तीन स्थानों से शुरू हुई है और 36 शहरों में होते हुय 15000 किमी का सफ़र तय करेगी | तीनो रूटों को तिरंगे के अनुसार शवेत,हरा और केसरिया नाम दिया गया है |

आगरा ने दी राकेश के हौंसलों को उडान | AGRA HINDI NEWS

18\06\2010  AGRA HINDI NEWS
पंजाब के हरसामांसर गाँव में जन्में राकेश मौनी को गायिकी का शौक तो बचपन से था , लेकिन उसके सपनों को पंख यहाँ आकर मिले | गायकों के ग्रुप चला रही बहन नेना के साथ पिछले दस सालों से सरस्वती नगर ,बल्केशवर में रह कर उसने संगीत के हुनर को ताज के साये में तराशा | बिना किसी प्रयाश के इंडियन आइडल शो में टॉप 9 में पहुंचे 26 वर्षीय राकेश ने न सिर्फ अपने परिवार , शहर को भी गौरवान्वित किया है |
नेना  ने बताया कि गाने का जुनून ही राकेश को यहाँ ले आया | दसवीं के बाद की पढाई शहर से की | आर्केस्ट्रा ग्रुप के देवी जागरण ,गजल कार्यकर्मो में वह साथ जाता और सुरसदन में संगम कला ग्रुप के सिंगिंग टेलेंट हंट में विजेता का ख़िताब मिलने के बाद उसे शहर में पहचान मिली | मेहनत और लगन के दम पर वह आज इंडियन आइडल में इतना आगे पहुँच पाया है | पिता किशन लाल मैनी और माँ कौशल्या बेहद खुश है, नेना कहती है कि पहले लोग उसे मेरे नाम से जानते थे ,अब उसके नाम से मुझे जानते है | राकेश को वोट करने के लिए सभी उत्साहित रहते है | जैसे जैसे वह आगे बढता जा रहा है , हमारी उम्मीदें भी बढती जा रही है | वंही हंसमुख राकेश अपना आइडल बहन नेना को मानते है |

कनस्तर खाली है कैसे भरेगा पेट | AGRA HINDI NEWS

18\06\2010  AGRA HINDI NEWS
रोटी की जंग हारे परिवार को नहीं पता कि कल क्या होगा | उसे तो भयानक वर्तमान दिख रहा है |, जिससे एक तरफ घर में आटे वाला कनस्तर खाली है और दुसरी तरफ उसके  बेटे की लाश पडी है जो उस कनस्तर को भरने की लड़ाई में हार गया एत्माद्दौला के सुशील नगर में घर के आसपास भीड़ है जो किस प्रकार हुआ, अरे ये क्या हुआ और अब क्या होगा | जैसे सवाल पूछती है | जवाब ही नहीं मिलता इसलिए सारे सवाल ही रह जाते है | विधवा माँ हर सवाल पर सिर्फ रोती है और जवान बेटे कुलदीप के शव को बेबस होकर निहारती है | लोगों कि समझ  में नहीं आ रहा है | कि आखिर अब कैसे माँ अंजली और उसके दो बच्चों का पेट भरेगा | यही सवाल पूरे मोहल्ले को रुलाता है |
मजदूरी करने के बावजूद परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे कुलदीप ने फांसी लगा ली थी | बुधवार शाम घर में आटा    नहीं देख वह विचलित हुआ था | उसके कदम से न सिर्फ परिवार बल्कि आसपास के लोग भी सकते में है | उनका कहना है कि कुलदीप ने यदि एक बार भी माँ और बच्चों की ओर देखा होता तो शायद यह कदम नहीं उठाता | अब इस परिवार के सामने हाथ फेलाने  के आलावा कोई चारा नहीं है | वहीं घर में कोई बड़ा व्यक्ती नही होने से असुरक्षा की भावना हो गई है दुसरी ओर माँ अंजली का रो रोकर बुरा हाल है | पुत्र के गम में उसकी आंखें पथरा गई है उसका कहना है कि जब उसका पुत्र ही नहीं रहा तो वो जी कर क्या करेगी | हालात इतने विकट थे कि लोग काफी समझाने में लगे हुय है |

Thursday, June 17, 2010

कमला नगर में और बनेगें पुलिस बूथ : आईजी | AGRA HINDI NEWS

17\06\2010 AGRA HINDI NEWS
आईजी विजय कुमार ने कमला नगर के मुख्य मार्केट में चौपाल लगाकर व्यापारियों और सभ्रांत नागरिको की समस्या सुनी | कुछ लोगों की शिकायत थी की कमला नगर के सी ब्लोक पर कुछ लोग गाड़ियाँ खड़ी करके खुले में ही महफ़िल सजा लेते  है | लोगों ने कमला नगर की जगह देखकर ही थाने की स्थापना की मांग की थी |
कमला नगर में आयोजित चौपाल में आईजी के सामने कई शिकायत आई | कुछ लोगों ने बताया की सी ब्लोक में इन दिनों शाम होते ही कुछ युवक अपनी कारों के बोनट पर शराब पीते है खुलेआम शराब की महफिले सजने के कारण सभ्रांत लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है | वंही कुछ लोगों का कहना था कि इलाके में वाहन चोरिया काफी बढ गई है | घरों के अंदर से गाड़ियाँ चोरी हो रही है | पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है | इस पर आईजी ने नाराजगी जताई | उन्होंने गाडीं चोरियों पर कार्यवाई की चेतावनी दी |
वहीं कुछ लोगों ने कमला नगर जैसी बड़ी चौकी पर महज 15 सिपाहियों के तेनात होने की बात कही | लोगों ने बताया कि 45 सिपाहियों में  से महज 15 ही इतने बड़े इलाके की सुरक्षा का काम कर रहे है | लोगों ने कमलानगर थाने की स्थापना की मांग भी की | उन्होंने बताया कि कई साल से थाने की स्थापना के प्रस्ताव चल रहे है ,लेकिन अभी तक थाना नहीं बन सका है | फिर आईजी ने कमला नगर में पुलिस बूथों की संख्या बढाने का आश्वासन दिया |

बाग फरजाना में तोड़े गए अवैध निर्माण | AGRA HINDI NEWS

17\06\2010  AGRA HINDI NEWS
बारिश में होने वोले जलभराव से निपटने को बुधवार सुबह नगर आयुक्त लावलश्कर के साथ मेंदान में उतरे | उन्होंने एमजी रोड से बाग फरजाना मार्ग पर नाले - नालियों पर हुय अतिक्रमण व् अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया | एक परिवार ने अभियान का विरोध करते हुय नगर आयुक्त को घेरकर हंगामा किया | जिससे माहोल बिगड़  गया | बाद में पुलिस मोके पर पहुँच गई |
बारिश में बाग फरजाना मार्ग और चर्च रोड के ओर जाने वाले मार्ग पर कई फुट तक जलभराव होता है | जो बारिश थमने के घंटो बाद तक बना रहता है | इससे लोगों को काफी परेशानी होती है | उनका घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है | इस मार्ग पर अधिकांश चिकित्सक परिवार रहते है | इसलिए मरीजो को भी परेशानी उठानी पड़ती है | बताते है की एक नाले को बंद किया जाना है |, जिसकी वजह से टीपी नगर की ओर से आने वाला पानी चर्च रोड के ओर जाता है | इस घटना के बाद नगर आयुक्त बुधवार सुबह दस बजे अभिकारियों ओर महाबली को लेकर संजय प्लेस पहुंचे | उन्होंने बाग फरजाना मार्ग पर महाबली को दोंडा दिया | महाबली ने दर्जनों खोखों को हटवा कर नाले नालियों पर हुय अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया | महाबली ने एक नर्सिंग होम के बाहर रखे पीसीओ सेंटर और उससे जुड़े पक्के निर्माण को तोड़ दिया ,ये सब होने के बाद नगर आयुक्त की गाडी का घेराव कर अभद्रता शुरू कर दी | जिन लोगों का निर्माण तोडा गया | वे हंगामा करने लगे | हंगामे की सूचना पर हरीपर्वत पुलिस मोके पर पहंची ,इसके बाद ही मामला शांत हो सका |

Wednesday, June 16, 2010

एत्माद उद दौला की हुई दुर्दशा

16\06\2010 AGRA HINDI NEWS
कभी मुग़ल काल में स्थापत्य के अदभुत नमूनों और बागो से चमचमाने वाला यमुनापार ईलाका आज गर्दिश में है | विकास पीछे रह गए यमुनापार क्ष्रेत्र के स्मारक बदहाली पर आंसू बहा रहे है | पुरात्व विभाग द्वारा संरक्षित इन ईमारतों में से कुछ बिल्कुल जर्जर हालत में पहुँच गए है | नूरजहाँ ने अपने माँ अस्मत उल निशा और पिता ग्यास वेग की याद में बनवाए गए थे | संगमरमरी दीवारों पर पच्चीकारी की कारीगरी से बने गुलदस्ते ,सुराही , प्याले ,पोधे वास्तविक स्वरूप खो चुके है | कुछ हिसों से पच्चीकारी का काम ही गायब है | इमारत के बीचोबीच स्थित फ़व्वारे से अब पानी की भीनी बौछारें नहीं होती | स्मारक में गिरा पड़ा पेड़ अपने उठाय जाने के इंतजार में है | पानी के आभाव में घास सुखी है | स्मारक के चारो कोनो पर बनी अष्ट्र कोणीय दो मंजिली इमारतें प्रेमी युगलों के इजहार इश्क से अटी है | यहीं नहीं कुछ ने जमीन के फर्श तक खोद कर अपने नाम अंकित कर रखे है स्मारक की बदहाली की कहानी यंही ख़त्म नहीं होती | स्मारक में आने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग तक का इतजाम नहीं है | गर्मी में पर्यटकों की संख्या में बेहद कमी आई है | टिकट खिड़की पर दिन में मुश्किल से 50-60 टिकट ही बिकते है | जिनमे विदेशी पर्यटकों का अनुपात कम है | 

बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति ताज का दीदार करेंगे | AGRA HINDI NEWS

16\06\2010 AGRA HINDI NEWS
१६ जून को बोत्सवाना के  उपराष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करेंगे | अति  विशिष्ट मेहमान के ताज आगमन पर ताजमहल में लगभग दो घंटे आम पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा |  उपराष्ट्रपति की विजिट सुबह पौने ग्यारह बजे तक प्रस्तावित है | देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए बेहतर होगा कि आज वह उगते सूर्य के साथ ताज का दीदार करे | पर्यटन का लुफ़्त भी मिलेगा और लंबे इंतजार से भी बच जायेंगे | बुधवार को बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति ताज का भ्रमण करेंगे | अवीवीआईपी विजिट को देखते हुय सोलह जून का ताजमहल में सुबह ८.४५ से ९.४५ बजे तक या वीवीआईपी विजिट खत्म होने तक ताज में आम पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा | इससे पहले ७.४५ से ताजमहल की बुकिंग विंडो बैंड कर दी जाएगी | किसी भी वीवीआईपी विजिट में ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जाता है | हालाकिं इस कारण पर्यटकों को इतंजार करना पड़ता है | इसीलिए पर्यटक यदि सुबह ८.४५ तक अपना ताज भरमान कर ले तो बेहतर होगा या बारह बजे तक ताज घूमनेका प्रग्राम बनाय |

अध्यापक ने लिखी ' मुलायम चालीसा ' | AGRA HINDI NEWS

16\06\2010 AGRA HINDI NEWS
सत्ता से दूर होने के बाद मुलायम सिंह यादव के भक्तों की आज भी कोई कमी नहीं है | खेरागढ़ के पवन गोस्वामी को ही ले लीजिए | उन्होंने तो मुलायम चालीसा ही रच डाली है मुलायम को कृष्णावतार बताते हुए उन्हें कलयुग में कल्कि का रूप भी कहा है | २२१ चोपाईयों वाली मुलायम चालीसा में मुलायम वंदना तथा आरती भी लिखी गई है |
खेरागद निवासी पवन गोस्वामी एक ईंटर कालेज में हिंदी ,संस्कृत के अध्यापक है | उन्होंने मुलायम चालीसा की शुरुआत गणपति की करिं वंदना ,धरी सरस्वती ध्यान स्वामी श्री मुलायम की महिला करहु बखान' दोहे से की है | मुलायम को  कृष्णा अवतार बताते हुय खुद को उनका सर्वश्रेठ भक्त बताया गया है | चालीसा में मुलायम को १६ कलाओं का अवतारी प्रधानमंत्री का दावेदार भी कहा गया है | चालीसा में मुलायम शासनकाल की योजनाओं के महिम मंडन के आलावा बसपा ,भाजपा तथा कांग्रेस को जमकर कोसा गया है | मुलायम चालीसा में अखिलेश यादव को श्रीकृष्णा पुत्र प्रद्युम्न तथा भाई शिवपाल सिंह यादव को बलदाऊ बताया गया है | लेखक ने उन्हें संकट मोचन हनुमान मानते है |

बूंदों ने घोली फिजा में राहत | AGRA HINDI NEWS

16\06\2010   AGRA HINDI NEWS
प्री मानसून का वक्त अब लगभग खत्म हो गया है | इसलिए बारिश की बूंदों में मानसूनों की आहट सूनी जा सकती है | मंगलवार को महानगर में अच्छी खासी गर्मी पड़ी और तापमान ४२.८ डिग्री सेल्सियस रहा | गर्मी के साथ उमस ने लोगों को काफी परेशान किया | लेकिन शाम को बारिश की बूंदों ने दिन भर की गर्मी को शांत कर दिया | मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने वाला है | और मौसम की यह क्रिया अब होती रहेगी | इन बारिशों का मतलब कतई यह नहीं कि मानसून ने दस्तक दे दी या नजदीक है मानसून अभी दूर है | वैसे भी आगरा में मानसून पहुँचने की तिथी २६ जून है | लेकिन दस दिन पहले पड़ने वाली बारिश की बूंदों में दूर से आने वाली मानसून की आहट सूनी जा सकती है मंगलवार को दिन भर भयानक गर्मी रही | लोगों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे | बिजली की कटोती तो और रुला रही थी | शाम को लगभग तीन बजे के बाद एक बार बादलों में धूल की परत जेसे  माहोल बना , लेकिन मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ | शाम तक लोग गर्मी की गिरफ्त रहे | सूरज ढलते ही माहोल बनने लगा |

Tuesday, June 15, 2010

बसपा में बदलाव का दौर शुरू | AGRA HINDI NEWS

15\06\2010  AGRA HINDI NEWS
बसपा में बदलाव का दौर शुरू हो गया है सर्किट हाउस में आगरा और अलीगढ मंडल के जिलों में नई कार्यकारिणी गठन के लिए हुई मैराथन बैठक में मैनपुरी से बदलाव की शुरुआत हुई | हालाँकि अभी हाथरस और फिरोजाबाद में पुराने अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी  सौपी जा रही है | सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक चलती रही | वीर सिंह जाटव ने ये बैठक संभाली | आगरा मंडल के अशोक दोहरे और अलीगढ मंडल के राजवीर सिंह के साथ आगरा और अलीगढ मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई | सूत्रों का कहना है कि जददोजहद के बाद पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है | नागेन्द्र वर्मा के पास थी | वही फिरोजाबाद के अध्यक्ष पर विशवास कायम रखा है | हालाँकि आगरा और मथुरा को लेकर भी लंबी जददोजहद चली लेकिन घोषित निर्णय नहीं हो पाया | सूत्रों का कहना मथुरा के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव की बयार है | वही आगरा में क्या होगा यह अभी अँधेरे में है | सूत्रों के अनुसार यहाँ गंगाधर सिंह कुशवाह ,कालीचरण सुमन और डा भारतेंदु अरुण के नाम पर चर्चा हुई है | उधर भाईचारा कमेटियों के लिए भी भाग रहे है 

Monday, June 14, 2010

नय हाथ में होगी जिले की बागडोर | AGRA HINDI NEWS

14\06\2010 AGRA HINDI NEWS
बसपा में संगठन को लेकर बदलाव की चली बयार में जिले की बागडोर नय हाथो में जाने की सभावनाय प्रबल हो रही है | जिला स्तर से लेकर लोकसभा एव विधानसभा स्तर तक संगठित फेरबदल के पूरे आसार है | जिलाध्यक्ष पद को लेकर कयासों का दोर शुरू हो गया है | साथ ही जिला प्रभारी कौन कौन होंगे इसकी चर्चा शुरू हो गई है | माना जा रहा है कि बागडोर अनुभवी हाथो में थमाई जा सकती है | गौरतलब है कि बसपा की प्रदेश भर की जिला कमेटियां भंग कर दी गई है | अब नई कमेटियों के गठन की तेयारी हो रही है | पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि जिले की कमान किसी अनुभवी व्यक्ति को दी जा सकती है जोनल कोर्डिनेटर  के रूप में वीर सिंह पर विशवास करने के बाद से यह सभावनाय और प्रबल हो रही है | वंही एम एल सी प्रताप सिंह बघेल को अभी कोई पद नहीं देने पर कई कयास लगाए जा रहे है नय नामों पर भी विचार हो सकता है सूत्रों की माने तो इस समय कालीचरण सुमन ,बालकृष्ण अरुण और आजाद सिंह के नाम पर मंथन हो रहा है जाटव समाज से जिलाध्यक्ष न बनने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज मे पैठ बनाने की वकालत भी की जा रही है |

बैंक खाते से उड़ा दिए ३० हज़ार रूपए | AGRA HINDI NEWS

14\06\2010 AGRA HINDI NEWS
ई -बैंकिंग करना महिला को भारी पड़ गया | किसी ने उसके बैंक खाते से ३० हज़ार का मोबाइल में रिचार्ज करा लिया | महिला ने जब खाते से पैसा गायब देखा तो बैंक में पूंछताछ की | महिला ने एसपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत की है | उनके आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है | गणपति विलास खंदारी की रहने वाली रुचिता नागपाल का संजय प्लेस स्थित अक्सिस बैंक में बचत खता है उन्होंने बताया कि १२ जून को उनके खाते से गलती से कुछ रुपये दूसरे खाते में ट्रान्सफर हो गए | इसके बाद उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति  ने ई -मेल के माध्यम से ३० हज़ार रूपए का रिचार्ज करा लिया | खाते से रकम गायब देखकर महिला ने जानकारी की तो पता  चला कि किसी ने वोडा फ़ोन का मोबाइल रिचार्ज कराया है | उन्होंने एसपी सिटी एल आर कुमार से मुलाकात करके इसकी जानकारी दी | उनके आदेश प़र थाना हरिपर्वत में धोखाधड़ी और आईटी  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है |

थम नहीं रही है गर्मी की रफ़्तार | AGRA HINDI NEWS

१४\०६\२०१० AGRA HINDI NEWS
महानगर में गर्मी ने एक बार फिर रफ़्तार पकड ली है | बुधवार को जहा ३८ डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा है | वहीं रविवार को अधिकतम तापमान ४४.० डिग्री सेल्सियस पहुच गया | मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि सोमवार को भी भयानक गर्मी रहेगी शाम के समय आंशिक रूप से बादल आ सकते है |
बादल और बारिश को एक बार फिर लोग याद करने लगे है | त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर सिर पर सवार हो गई है | दिन में सफ़र मुश्किल हो गया है | रविवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | सुबह ११ बजे के बाद ही तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था | फ़िलहाल रात का तापमान अभी ठहरा हुआ है | एक ही दिन में ३१.० डिग्री सेल्सियस हो गया था | शनिवार और रविवार की रात २७.२ डिग्री सेल्सियस रहा | कुछ दिनों पहले कम से कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया था | मौसम विभाग ने बताया कि तापमान बढ रहा है | सोमवार को भी तापमान में उछाल आ सकता है | आंशिक रूप से बादल , धूल भरी परत की सभावना बनी हुई है |

Friday, June 11, 2010

जनता पर भारी पड़ रही राजनीति | AGRA HINDI NEWS

11\06\2010 AGRA HINDI NEWS
जनता पर राजनीति भारी पडी और नीति नियम को धता बता दिय गया | राजनीतिक दावं पेच की पटखनी में जनता ही फंसी | उसे ही राजनीति के दावंपेच के चलते कोई कार्यवाई भी नहीं हो रही है | साबित हो गया कि कानून केवल उनके लिए है जो कानून का पालन करते है | एमजी रोड पर जाम ,प्रदर्शन प्रतिबंधित है लेकिन फिर लगा है | उसका जिम्मेदार कौन |

कुछ ऐसे ही  सवाल  व्यापारिक ,सामाजिक और राजनीतिक दलों ने उठाए है | मंगलवार को सपा दवारा बे वजह लगाये गये जाम से हजारों  लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा| इस भयंकर जाम में कई एम्बुलेंस भी फंस गई थी तो कई बीमार भी फंस गये थे|  यहाँ हम आपको बता दें एमजी रोड पर सभा या किसी ही प्रकार का प्रधार्शन अवैध है| फिर भी सपा ने बेहद गैर जिम्मेदाराना कार्य किया जिससे हजारों  लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा | कितने ही लोग अपने काम पर नहीं जा पाए, कितने ही लोगो कि बसें व ट्रेनें छूटीं |

जनता के लिए कार्य करने वाली इन राजनीतिक पार्टियों ने अपना मूल लक्ष्य खो ही दिया है, यह समाज कि सेवा तो  नहीं कर रहे  है उल्टा  जनता को परेशान ही कर रहे है  | अब देखना यह है क हमारा प्रशासन क्या कार्यवाही करता है |   

फिर गर्माया मौसम का मिजाज | AGRA HINDI NEWS

 11\06\2010  AGRA HINDI NEWS
महानगर का तापमान एक बार फिर बढना शुरू हो गया है | गुरुवार को अधिकतम पारा चालीस डिग्री के पार पहुच गया | संभावना यही जताई जा रही है कि अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ़ रहेगा और आंशिक रूप से बादल आ सकते है | गर्मी से राहत देने वाले दिन फिर दूर होते नज़र आ रहे है  त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर ऑंखें तरेरने लगी है | गुरुवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | ग्यारह बजे के बाद ही तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस  के आसपास पहुँच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार दो घंटे तक तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहा | इसी तरह रात का तापमान भी बढ गया | दो दिन पहले जहाँ  सबसे कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया ,वहीं  बुधवार और गुरुवार की रात कम तामपान ३१.४ डिग्री के नीचे नहीं जा पाया | मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने की वजह से तापमान बढ रहा है | शुक्रवार को भी तापमान मे उछाल आ सकता है | धूल भरी परत की संभावना है |

Thursday, June 10, 2010

पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ पर मिलेगा सबमर्सिबल|AGRA HINDI NEWS

आगरा  10\06\2010 जंहा मन किया ,करा ली बोरिंग | जेसा मन किया , उतने हेवी लगवाई सबमर्सिबल  ,लेकिन अब इन मनमानी पर रोक लग रही है | सबमर्सिबल खरीदने जायेंगे ,तो साथ में अपना एड्रेस प्रूफ देना पड़ेगा | दुकानदार को हर ग्राहक का पूरा ब्यौरा  ना सिर्फ रखना होगा ,बल्कि जल्द बनने वाले भूगर्भ जल प्राधिकरण को भी देना होगा | उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही विधायक लाकर सबमर्सिबललगाने ,बोरिंग करने की मनमानी रोकने के लिए कानून बना रही है | उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल संरक्षण ,सुरक्षा एव विकास विधेयक -2010 के मुताबिक दुकानदारों को 0.5 हार्सपॉवर से ज्यादा पॉवर के सबमर्सिबल पम्प बेचने का पूरा ब्यौरा प्राधिकरण को देना होगा | इतने पॉवर की  सबमर्सिबल खरीदने के लिए उपभोक्क्ताओ को अपना पहचान पत्र और एड्रेस पुर्फ़ देना होगा | ग्रामीण छेत्रों में यह मानक 7.5 हार्स पॉवर के लिए  रखे गए है | प्राधिकरण को ग्राउंड वाटर प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए भी कई अधिकार दिय गए है | दो ट्यूबवेल के लिए प्राधिकरण ही मानक  दूरी तय करेगा | प्राधिकरण द्वारा बिना अनुमति भूगर्भ जल दोहन पर कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीज़र     , 1973 एक्टर नंबर 2 प्रभावी होगा | प्राधिकरण के सदस्यों को सर्च तथा सीज करने का अधिकार होगा, लेकिन ये सब मगिस्त्रते कि मौजूदगी में होगा |

हम आशा करते हैं के प्रशासन क इस कदम से गिरते जलस्तर में कमी आएगी|      

सपा ने सात घटे एमजी रोड किया जाम | AGRA HINDI NEWS

आगरा ०९\०६\२०१० शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड मंगलवार को थम गई | कलेक्ट्रेट के पर सपाइयों के धरने के कारण एमजी रोड को पूरे सात घंटे ठप कर दिया | दोपहर बाद हर ओर वाहनों का काफिला फसा रहा | पर्यटक ,सवारी वाहन ,कार आदि वाहनों की किलोमीटर तक लाइन लगी रही | इस बीच पुलिस  मूकदर्शक बनी रही | समाजवादी पार्टी की बाह मैं पुलिस प्रशासनिक अफसरों संग हुई वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने गाड़ियाँ  कलेक्ट्रेट की ओर दोड़ा दी | सपाइयों ने पहुच कर वहा जाम लगा दिया | इससे ट्रेफिक व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ गई | आक्रोशित सपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एमजी रोड जाम कर दिया | दोपहर १२.४० बजे से शुरू हुआ जाम करीब सात बजे तक लगा रहा | इस बीच एमजी रोड पर सेकड़ों वाहनों की कतारें पुलिस ने भगवान् टाकीज़ से प्रतापपुरा मार्ग तक रूट बदल दिया | वाहनों की आपाधापी मैं पर्यटक ,सवारी वाहन ,कार की कई  किलोमीटर तक लाइन लगी रही | इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा | इस बीच घंटे दो घंटे बाद किसी तरह वाहन चालक इधर उधर से निकल पाए लेकिन  सपाइयों ने वाहनों को निकलता देख फिर से मार्ग बंद कर दिया | एमजी रोड के यह हालात शाम सात बजे तक रहे |

छह लेन का बनाया जाएगा एनएच -२ | AGRA HINDI NEWS

AGRA 09\06\2010 वाहनों की भीड़ को कम करने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रिय राजमार्ग -२ को अब छह लेन का किया जाएगा | इससे लोगों की दिल्ली से आगरा पहुचने और आगरा से दिल्ली  आने मैं पहले के मुकाबले कम समय लगेगा | दिल्ली के बदरपुर बोडर से आगरा तक इस राजमार्ग को छह लेन का किये जाने के साथ ही इस पर कई फ्लाई ओवर और अंडरपास भी बनाएं जायेंगे | इस राजमार्ग पर वर्तमान मैं वाहनों की भीड़ के चलते लगभग हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है , जिससे लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है | प्राधिकरण के तकनीक प्रबंधक एनएच -२ को छह लेन का बनाने का जिम्मा रिलांयस का होगा और इस संबंध मैं सभी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जायेंगी | इसके लिया दिसम्बर २००६ मैं निविदा निकाली गई थी , रुची ही नहीं दिखाई | जनवरी २००९ मैं बजट संबंध विवाद के चलते काम अटक गया | अगस्त -सितम्बर २००९ मैं बजट बढाए जाने पर इसका ठेका लेने मैं १५ कंपनियों ने रुची दिखाई | राजमार्ग को छह लेन का किया जाने मैं साथ ही इस निर्माण कार्य मैं बदरपुर बोर्डर से लेकर आगरा तक २५ फ्लाईओवर बनाये जायेंगे | इस परियोजना के तहत ६१ अंडरपास गावों को जोड़ने के लिय ७६ जंक्शन ,फ्लाईओवर पर लिंक रोड से आने के लिए तेतीस रास्ते और भारी ट्रोला मोड़ने के लिए चार स्थान प्रस्तावित है |

ताज में कम पड़ गए टिकट| AGRA HINDI NEWS

आगरा 10/06/2010 बुधवार को ताजमहल में प्रवेश के लिए टिकटों की कमी पड़ गई | मजबूरी में दस रुपये के टिकट पर मोहर लगाकर उसे बीस रुपए में बेचा गया | हालांकि टिकट खत्म होने की वजह से पर्यटकों को इंतज़ार नहीं करना पड़ा ,क्योंकि एएस आई ने समय रहते कार्यालय से टिकट मंगा लिए थे | ताजमहल के लिए बीस रुपये के भारतीय टिकट की कमी पड़ गई थी | टिकट कब तक उपलब्ध होंगे निश्चित नहीं कहा जा सकता है | उम्मीद है कि शुक्रवार तक दिल्ली से टिकट आ जायेंगा | बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद टिकट कम हो गए तो माल रोड स्थित दस रुपये के टिकट मंगवाकर उस पर मोहर लगाकर बीस रुपये का किया गया | विदित हो कि अब बीस रुपये का भारतीय टिकट जिसमें दस रुपये प्रवेश शुल्क और दस रुपये पथकर शुल्क होता है ,सयुक्त रूप से एक टिकट होता है | पहले दो टिकट मिला करते थे |

Tuesday, June 8, 2010

फिजिकल सेंटर में बन रही करीना | agra hindi news

आगरा  ०८\०६\२०१० भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान ने लाइफ स्टायल को चेंज कर दिया है | कभी फिट रहने के लिए किचन का काम ओर झाड़ू पोंछा को एक मात्र उपाए मानने वाली महिलाओं ने फिजिकल सेंटर का रुख कर लिया है | करीना ,प्रियंका चोपड़ा ,दीपिका जैसी अदाकारों जैसा  फिगर पाने के लिए घंटों पसीना बहाया जाता है | वजन कम ओर मन चाही बाडी शेप देने के लिए शहर में जिम ओर फिजिकल सेंटरों की बाढ़ आ गई है | दस में से छह लोग मोटापे का शिकार हो रहे है फास्ट फ़ूड के चलन ओर फिजिकल क्रिया कलापों से जी चुराने के चलते महिलाएं ज्यादा प्रभावित है | वजन कम कराने ओर मोटापा घटाने के नाम पर जगह जगह जिम और फिजिकल सेंटर खुल गए है | युवतिया बॉलीवुड और हालीवुड की एक्टर्स जैसा इकहरा फिगर पाने के लिए हजारों रुपए खर्च करने से नहीं हिचकिचाते है | समय की बचत और सारी एक्सरसाइज़ एक जगह होने से जिम और फिजिकल सेंटर की मांग बढ़ती जा रही है | वही अब थोड़ी थोड़ी दूरी पर  जिम और फिजिकल सेंटर खुल गए है | फिजिकल सेंटर में योगा क्लास में आयी सरिता का कहना है कि पढाई और कोचिंग से एक्सरसाइज़ के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता था | बाहर के खाने और एक ही जगह बैठ कर पढ़ाई करने के कारण वजन काफी बढ़ गया | इसकी वजह से जिम क्लास ज्वाइन की और १५ दिन में वजन दो किलो कम हो गया |