Thursday, April 15, 2010

ताज के आसपास भूमिगत तार बिछाई जाएगी

15 APRIL 2010
टोरेंट कंपनी जल्दी ही ताजमहल के आसपास भूमिगत तार बिछाने जा रही है| इस पर करीब चौदह करोड़  रुपए खर्च होगें जो ADA
पथकर निधि से उपलब्ध करेंगे | ताजमहल की पांच सो मीटर परिधि मैं काफी समय से भूमिगत विधुत तार बिछाने के प्रयास किये जा रहे है | इसकी वजह commonwealth गेम्स है | विगत दोनों हुई बैठक में मंडलायुक्त राधा अस चौहान ने बाईस फरबरी को दक्षिणांचल विद्युत् वितरण निगम से कहा कि commonwealth गेम्स से पहले अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किया है
इस कार्य पर होने वाले करीब चौदह करोड़ रुपये की धनराशी पथकर निधि से उपलब्ध करवा दी जाएगी|चूँकि एक अप्रैल को आगरा शहर की विद्युत् व्यवस्था टोरेंट को स्थानांतरित की जा चुकी है, ३१ मार्च को उत्तरप्रदेश पॉवर कोर्पोरेशन तथा टोरेंट पॉवर के प्रतिनिधियों  के  बीच बैठक हुई| जिसमें कहा गया है के ताजमहल के चारो ओर ५०० मीटर परिधि के अन्दर सभी विद्युत् लाइनों को भूमिगत करने का काम टोरेंट करेगी| यह कार्य कोम्मेंवेअल्थ गेम्स तक पूरा किया जाना है|

समर एक्टिविटी में कुछ खास

इस बार समर एक्टिविटी में बच्चों को रचनात्मकता के साथ उनकी लुप्त हो चुकी कला से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है रंगमंच की दुनिया से बच्चे बिलकुल अनजान हो चुके है, अंग्रेजी हिंदी ड्रामा के कहानियां सिर्फ किताबों तक सीमित हो गई है,
ऐसे में रंगमंच के दुनिया से जोड़ने और नुकड नाटक को शुरू किया जा रहा है| 
       अब एग्जाम ख़त्म हो चुके हैं| नए सत्र की सुरुआत कई दिन पहले हो चुकी है गर्मी के 
तपिश के चलते अप्रैल लास्ट तक स्कूल शायद बंद हो जाएँ | मई से समर एक्टिविटी शुरू होने 
वाली है| अभिषेक डांस अकेडमी के अभिषेक निगम का कहना है इस बार माईकल जैक्सन 
डांस जोशीला अंदाज़ और क्लासिकल का जलवा दिखाई दे रहा है | 
        स्कूलों के समर कैंप में इस साल नुक्कड़ नाटक सिखाया जायेगा| गायत्री पब्लिक स्कूल
 की प्रिंसिपल कल्याणी दीक्षित ने बताया इस बार नुक्कड़ नाटक और शतरंज दो नयी एक्टिविटी 
शुरू की जाएँगी|इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है|

Sunday, March 28, 2010

MAINTENANCE OF ELECTRIC NETWORK STARTED--28/3/10

आगरा शहर की विद्युत व्यवस्था "टोरेंट पॉवर " के हाथ में आने की शुरुआत हो चुकी है. इसी क साथ टोरेंट पॉवर ने विद्युत नेटवर्क सुधारने की तैयारी कर ली है.


कंपनी 160,315 ,630 , और 990 क्व के ट्रांसफार्मर लगाने जा रही है.शिकायत पर तुरंत मीटर बदले जायेंगे. नए कनेक्शन पर तुरंत मीटर मिलेंगे. 10000 मीटर का स्टॉक तैयार कर लिया गया है.टेकओवर के तुरंत बाद ट्रिपिंग रोकने के लिए ३३ क्व नेटवर्क में सुधार किया जायेगा.


कंपनी जिस रफ़्तार से कार्य कर रही है, उससे माना जा रहा है के आने वाले दिनों में आगरावासी कटौती को भूल ही जायेंगे.

EARTH HOUR AGRA--DAILY!!

"क्या करें हम तोह रोज़ ही बिजली कटौती को झेलते हैं". यह आगरा के ही नागरिक जवाब है जिसे "EARTH  HOUR" के बारे में बताया गया. रोजाना की बिजली कटौती के  चलते लोगों का EARTH HOUR के प्रति रुझान कम पाया गया.

शनिवार को EARTH HOUR था WWF के आहवाहन पर पूरे विश्व में हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को रात साडे आठ बजे से साडे नौ बजे तक EARTH HOUR मनाया जाता है.उम्मीद की जा रही थी क आगरा में भी लोग एक घंटे के लिए बिजली बंद कर पृथ्वी को बचाने में योगदान देंगे. ऐसा कुछ नहीं हुआ. शहर में अन्य दिनों की तरह ही बिजली जलती रही.हालाँकि कुछ स्थानों  पर लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद कर अपना थोडा सा योगदान दिया.