22\06\2010 AGRA HINDI NEWS
राजा मंडी चौराहे पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से भागदड मच गई | ग्राहकों के साथ ही कर्मचारी भी भाग खड़े हुय | आग लगने के पीछे शोर्ट सर्किट माना जा रहा है दमकलों ने कुछ ही देर मे आग पर काबू पा लिया | अग्निकांड में ज्यादा छती नहीं हुई है |
राजा मंडी चोराहे पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के दूसरे ताल पर दोपहर 12 .15 बजे अचानक लपटें उठने लगी | उपरी ताल पर केबिन बने हुय है | जबकि नीचे कैश काउंटर बने हुय है | ज्यादातर ग्राहक नीचे ही थे | इसी बाच उपरी तल पर आग लगने की खबर मिलने पर भागदड मच गई | उपरी तल से भी एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी नीचे आ पहुंचे | कर्मचारियों ने पहले अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर आग की लपटे बढने लगी | इसकी जानकारी मिलने पर व्यस्ततम चौराहे पर भीड़ जमा हो गई | कुछ ही देर में तीन दमकले मौके पर पहुँच गई | दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया | अग्निकांड में कागजात आदि जलकर नष्ट हो गए | इससे दोपहर तक यहाँ कामकाज प्रभावित रहा | अधिकारियों का कहना है कि कुछ कागजात ही जले है | आग लगने के पीछे शोर्ट सर्किट माना जा रहा है |
▼
Tuesday, June 22, 2010
सूरज चला रहा है ' अग्निबाण ' | AGRA HINDI NEWS
22\06\2010 AGRA HINDI NEWS
जून का सूरज मानो अग्निबाण चला रहा हो | सोमवार की सुबह भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया | दोपहर को आगरा मे तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया, जबकि पड़ोसी मैनपुरी मे पारा 47.2 के निशान को छूने लगा | आगरा मंडल ही नहीं, उत्तर भारत के पूरे मैदानी छेत्र में गर्मी का यही आलम रहा |
राजस्थान से लेकर दिल्ली तक पारा यही था और उमस ने लोगों को बेहाल रखा | जून के अंत मे झुलसा देने वाली गर्मी की वजह मानसून की लेटलतीफी है | इस साल समय से पहले चल रही 'मानसून एक्सप्रेस' पूर्वी बिहार में अटक गया है | अचानक कमजोर पड़े मानसून के अब 24 जून से आगे के आसार है | मौसम विभाग ने 25 से 28 जून तक पूरे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश पड़ने की उम्मीद जताई है | मगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगों को अभी कई दिन इंतजार करना पड़ेगा | नॉएडा स्थित राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक डा रणजीत सिंह ने बताया कि मानसून 17 जून से पूर्वी -बिहार में बना हुआ है | अगर सब ठीक रहा तो 24 जून से इसके आगे बढने के हालात बनेगे | 25 जून तक बादल पटना,बलिया वाराणसी ,इलाहाबाद और लखनऊ तक छा जायेंगे,जो अगले तीन दिन तक रुक रुक कर बारिश करेंगे | इन छेत्रों में पहली मानसूनी वर्षा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,दिल्ली पंजाब और हरियाणा के लोगों को भी लू से मुक्ति मिलने के संभावना है | लेकिन यंहा मानसून सक्रिय होने में जुलाई के पहले सप्ताह तक का समय लग सकता है |