11\06\2010 AGRA HINDI NEWS
जनता पर राजनीति भारी पडी और नीति नियम को धता बता दिय गया | राजनीतिक दावं पेच की पटखनी में जनता ही फंसी | उसे ही राजनीति के दावंपेच के चलते कोई कार्यवाई भी नहीं हो रही है | साबित हो गया कि कानून केवल उनके लिए है जो कानून का पालन करते है | एमजी रोड पर जाम ,प्रदर्शन प्रतिबंधित है लेकिन फिर लगा है | उसका जिम्मेदार कौन |
कुछ ऐसे ही सवाल व्यापारिक ,सामाजिक और राजनीतिक दलों ने उठाए है | मंगलवार को सपा दवारा बे वजह लगाये गये जाम से हजारों लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा| इस भयंकर जाम में कई एम्बुलेंस भी फंस गई थी तो कई बीमार भी फंस गये थे| यहाँ हम आपको बता दें एमजी रोड पर सभा या किसी ही प्रकार का प्रधार्शन अवैध है| फिर भी सपा ने बेहद गैर जिम्मेदाराना कार्य किया जिससे हजारों लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा | कितने ही लोग अपने काम पर नहीं जा पाए, कितने ही लोगो कि बसें व ट्रेनें छूटीं |
जनता के लिए कार्य करने वाली इन राजनीतिक पार्टियों ने अपना मूल लक्ष्य खो ही दिया है, यह समाज कि सेवा तो नहीं कर रहे है उल्टा जनता को परेशान ही कर रहे है | अब देखना यह है क हमारा प्रशासन क्या कार्यवाही करता है |
▼
Friday, June 11, 2010
फिर गर्माया मौसम का मिजाज | AGRA HINDI NEWS
11\06\2010 AGRA HINDI NEWS
महानगर का तापमान एक बार फिर बढना शुरू हो गया है | गुरुवार को अधिकतम पारा चालीस डिग्री के पार पहुच गया | संभावना यही जताई जा रही है कि अभी इसी तरह गर्मी रहेगी | अनुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ़ रहेगा और आंशिक रूप से बादल आ सकते है | गर्मी से राहत देने वाले दिन फिर दूर होते नज़र आ रहे है त्वचा को जला देने वाली गर्मी फिर ऑंखें तरेरने लगी है | गुरुवार को भयानक गर्मी रही | सुबह से ही धुप निकल आई थी | ग्यारह बजे के बाद ही तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुँच गया था | दिन में एक बजे के बाद लगातार दो घंटे तक तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहा | इसी तरह रात का तापमान भी बढ गया | दो दिन पहले जहाँ सबसे कम पारा २३ डिग्री सेल्सियस पहुँच गया ,वहीं बुधवार और गुरुवार की रात कम तामपान ३१.४ डिग्री के नीचे नहीं जा पाया | मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने की वजह से तापमान बढ रहा है | शुक्रवार को भी तापमान मे उछाल आ सकता है | धूल भरी परत की संभावना है |