▼
Friday, June 4, 2010
कमला नगर में आग से हडकंप
आगरा ०४\०६\२०१० कमला नगर के ब्रज विहार इलाके में मकान में आग लगने से हडकंप मच गया | आग की चपेट में आकर काफी सामान जलकर राख हो गया | सूचना पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया | ब्रज विहार इलाके में प्रेम शंकर खंडेलवाल रहते है | गुरुवार सुबह उनके घर में लगे मीटर में धमाका हुआ और आग लग गई | तारों में आग लगने से पास स्कुटी चपेट में आ गई | इससे आग फ़ैल गई | आग ने आसपास विकराल रूप धारण कर लिया | इससे छेत्र में हडकंप मच गया | चीखपुकार सुन आसपास के लोग आ गए | उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन आग बढती चली जा रही थी | उसी दोरान सूचना फायरबिग्रेड को दी गई | सूचना पर जब तक दमकल पहुची | आग समीप के मकान आत्मवीर सिंह की खड़ी वेगनआर को भी चपेट में ले चुकी थी | दमकलकर्मियों ने आग पर जेसे तेसे काबू पाया | बताया जाता है कि आग में काफी नुकसान हो गया |
मौसम का मिजाज हुआ ठंडा
आगरा ०४\०६\२०१० आंधी और पानी तबाही ही नहीं राहत भी पहुचाते है | महानगर में गुरुवार को ऐसा ही महसूस किया गया | दोपहर एक बजे के आसपास मौसम बेचैन करने लगा था | एक घटे बाद धूल भरी हवाओं ने शहर को आगोश में ले लिया था | कुछ देर में मोटी बूंदे गिरने लगी | इसके बाद तो मोसम हिल स्टेशन के जेसा हो गया | तीन दिनों में आसमान से जो आग बरस रही थे ,पानी की बूंदों ने उन्हें ठंडा कर दिया | लोगों ने राहत महसूस की | चार दिन से थे गर्मी तीन चार दिनों से महानगर तेज ज्वर में तड़प रहा था | गर्मी से लोग त्राही त्राही कर रहे थे | बाहर से ताज घूमने आये सेलानी पछता रहे थे | लोग घरों में दुबक गए थे | बिजली कटोती शहर वासियों पर गाज बनकर गिर रही थी | रातें गर्म हो चली थी | मिल गई राहत गुरुवार को इससे राहत मिली | दुसरे पहर ऐसी आंधी और बारिश आई कि लोगों की बाछे खिल गई | आम दिनों में जिस आंधी से लोगों खिड़की ,दरवाजे और छपर सँभालने लगते थे | गुरुवार को ठंडी हवाओं के साथ आई धूल भरी इन्ही हवाओं का लोगों ने इस्तकबाल किया | आंधी तेज थी , लेकिन बारिश की बूदो ने मिट्टी को दबा दिया | एक घंटे की आंधी बारिश ने मौसम में नमी पैदा कर दी | ठंडी हवाओं के ठहरने के बाद बारिश का सिलसिला जरी रहा |