Saturday, June 5, 2010

आगरा के जूता उद्योग से अमेरिका बौखलाया

AGRA HINDI NEWS 5 JUNE 2010

आगरा का जूता उद्योग ने जिस तेजी से पूरे विश्व में अपनी धाक जमाई है,लगता है उससे अमेरिका बौखला गया है | भारतीय जूता उद्योग के कदमों को रोकने क लिए अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुहीम छेड़ी जा रही है|

अमेरिका  के श्रम विभाग ने हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में आगरा और कानपुर जैसे कई शहरों में जूता उद्योग में बाल श्रमिक काम कर रहे हैं| दरअसल भारतीय जूता उद्योग ने अपने उम्दा उत्पादों के बूते पर मंदी के भयंकर तूफ़ान में भी 15   फीसदी से भी अधिक कि वृद्धि दर्ज दर्ज की है | 

      बस इसी वृद्धि से तिलमिलाए हुए अमेरिकी उप महाद्वीप के देशो ने नयी चाल चली है | अमेरिकी  श्रम विभाग ने भारतीय चमड़ा उत्पादों को उस सूची में शामिल किया है जिसे ब्यूरो आफ इंटरनॅशनल लेबर अफेयर्स ने बाल श्रम या दबाव श्रम से उत्पादित मन है| इससे भारत के जूट उद्योग पर विपरीत असर पड़ सकता है|

इसका जवाब देने के लिए काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट ने तयारी शुरू कर दी है |

No comments:

Post a Comment