21\06\2010 AGRA HINDI NEWS
पिछले चार पांच दिन से फिर से गर्मी का कहर जारी हो गया | पारे का ग्राफ लगातार बढ रहा है | रविवार को महानगर काफी गर्म रहा | सुबह सात बजे से तापमान बढना शुरू हो गया था | बारह बजते बजते शहर भयंकर गर्मी के आग़ोश में था | मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तापमान बढ सकता है | 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है |
इन दिनों गर्मी को सिर्फ बादल ही रोक सकता है | तापमान साफ़ तो तापमान ऊपर | ऐसा ही हो रहा है | पिछले तीन दिनों से गर्मी का ग्राफ खतरे से ऊपर चल रहा है | पारा चालीस से काफी आगे चल रहा है | बाहर निकलने में लोगों की हालत ख़राब हो गई | जमीन दीवार सब गर्म हो गए | पंखो से घर हवाएं आ रंही है | गर्मी से एक बार लोग बुरी तरह प्रभावित हो चुके है | इससे पहले शनिवार और शुकवार की रात भी काफी गर्म थी | काफी दिनों बाद कम से कम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं आ पाया | रविवार को सुबह से तापमान ने संकेत दे दिया कि दिन में क्या होगा | पानी की कमी की वजह से यात्री काफी परेशान रहे | कुछ की तबीयत भी गडबड़ाई | मौसम विभाग के अनुसार सोमबार को आसमान साफ़ रहेगा और तापमान बढने की प्रबल संभावना है | अभी मौसम इसी तरह चलेगा | मौसम क्लाउडी होने पर ही तापमान कुछ कम हो सकता है |
AGRA HINDI NEWS
No comments:
Post a Comment